शुक्रवार, 1 मई 2026

आकाशीय बिजली गिरने से भट्ठे पर काम कर रही महिला मजदूर की मौत

रुद्रपुर (देवरिया)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भाली चौर में शुक्रवार सुबह तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम भाली चौर स्थित सत्येंद्र सिंह के ईंट भट्ठे पर काम कर रही इंदु देवी (लगभग 40 वर्ष), पत्नी जितेंद्र चौहान, निवासी ग्राम उमराव दिगहा, थाना हिसुमा, जिला नवादा (बिहार) सुबह बारिश के दौरान अचानक झोपड़ी के पास विजली गिरी जिसके चपेट में वह आ गईं और वह गंभीर रूप से झुलस गयी लोग अस्पताल ले गये जहा रास्ते मे उसकी  मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।

एसडीएम अवधेश निगम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार अनिल तिवारी व राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पीड़ित परिवार को शासन स्तर से मिलने वाली सहायता दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पचलड़ी में निकली ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ महिला आरक्षण के समर्थन में उठी आवाज

रुद्रपुर, देवरिया। महिला आरक्षण के समर्थन और विपक्ष के विरोध में पचलड़ी में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ निकाली गई। इस पदयात्रा का नेतृत्व ब्ल...