सोमवार, 4 मई 2026

देवरिया: स्थानांतरित डीएम दिव्या मित्तल को भावभीनी विदाई

देवरिया में मिले अपार प्रेम व स्नेह को कभी भुलाया नहीं जा सकता .जिलाधिकारी दिव्या मित्तल

रुद्रपुर देवरिया कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को स्थानांतरित जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने उन्हें बुके व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि देवरिया में उन्हें जो प्रेम और स्नेह मिला, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का अपनापन और सहयोग हमेशा याद रहेगा। उन्होंने जनपद में कार्यकाल के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देवरिया की टीम बेहद कर्मठ और जिम्मेदार है, जो अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करती है।

समारोह में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राम शंकर समेत अन्य अधिकारियों ने डीएम के कार्यकाल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके सकारात्मक मार्गदर्शन और सहयोग से प्रशासनिक कार्यों को गति मिली।

कार्यक्रम में अधिवक्ता प्रीतम मिश्र, केशरी नंदन पाण्डेय, प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी, प्रियंका सिंह और हरीश चन्द्र यादव ने भी अपने विचार रखे। संचालन डीजीसी नवनीत मालवीय ने किया।


इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और समाजसेवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देवरिया: स्थानांतरित डीएम दिव्या मित्तल को भावभीनी विदाई

देवरिया में मिले अपार प्रेम व स्नेह को कभी भुलाया नहीं जा सकता .जिलाधिकारी दिव्या मित्तल रुद्रपुर देवरिया कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को स्थ...