गुरुवार, 21 मई 2026

पेट्रोल पंपों पर तेल संकट की चर्चा तेज, डीजल-पेट्रोल के लिए लग रही लंबी कतारें

 

रुद्रपुर/देवरिया। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के बीच पेट्रोल और डीजल को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ने लगी है। रुद्रपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्र को मिलाकर लगभग दो दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप संचालित हैं, लेकिन वर्तमान समय में खेती और लगन सीजन के कारण डीजल व पेट्रोल की मांग अचानक बढ़ गई है। इससे कई पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

बताया जा रहा है कि बढ़ती मांग के बीच कई पेट्रोल पंपों पर तेल की आपूर्ति प्रभावित होने की चर्चा है, जिसके कारण कुछ पंपों के ड्राई होने की स्थिति भी सामने आई। इससे किसान और वाहन चालक चिंता में नजर आ रहे हैं। जहां भी पेट्रोल और डीजल उपलब्ध होने की सूचना मिल रही है, वहां सैकड़ों वाहनों की लंबी कतारें लग जा रही हैं। स्थिति ऐसी हो गई है कि पंप संचालकों को भी तेल वितरण में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल व डीजल ले अनावश्यक भंडारण या अफवाहों से वचे एस डी एम

एसडीएम अवधेश निगम  ने स्थिति को लेकर लोगों से संयम बरतने की अपील की है। पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर एसडीएम ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर स्पष्ट किया कि तेल की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल और डीजल लेने की अपील करते हुए अनावश्यक भंडारण या अफवाहों से बचने की सलाह दी।

प्रशासन का कहना है कि घबराहट में अधिक मात्रा में तेल लेने से कृत्रिम संकट की स्थिति पैदा हो सकती है। वहीं लोगों की नजर अब तेल आपूर्ति व्यवस्था पर बनी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

घुमन्तु व्यक्ति का मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

  रुद्रपुर देवरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर रुद्रपुर में गुरुवार की शाम एक अज्ञात घुमन्तु व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ...