रविवार, 10 मई 2026

एसडीएम सुनीता गैस एजेंसी का किया निरीक्षण दिया आवश्यक निर्देश

 गैस वितरण में पारदर्शिता के साथ उपभोक्ताओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता दे एस डी एम

रुद्रपुर, देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम रुद्रपुर अवधेश निगम ने रुद्रपुर स्थित सुनीता गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस वितरण व्यवस्था, उपभोक्ता सुविधाओं तथा गोदाम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसडीएम ने गैस उपभोक्ताओं से की बात  संचालक को गैस वितरण में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

एसडीएम ने गैस उपभोक्ताओं से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए तथा गैस वितरण में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

गैस गोदाम का किया निरीक्षण किया और सुरक्षा मानकों के पालन का दिया निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसडीएम अवधेश निगम ने गैस गोदाम का भी निरीक्षण किया और सुरक्षा मानकों के पालन के साथ समयबद्ध वितरण व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी शराब की दुकान में चोरी के बाद एएसपी ने परखी अन्य दुकानो की सुरक्षा व्यवस्था

रुद्रपुर देवरिया। मंगलवार को देसी शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक आनंद पांडे बुधवार को रुद्रपुर पहुंचे। उन्होंने...