रुद्रपुर, देवरिया। रुद्रपुर सर्कल के अंतर्गत थाना मदनपुर, एकौना और रुद्रपुर कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तीनों थानों में कुल 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 9 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
मदनपुर थाने में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अवधेश निगम एवं क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र राव के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कुल 5 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से राजस्व संबंधी 3 मामलों का निस्तारण कर दिया गया।
एकौना थाने में तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 2 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। हालांकि किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
रुद्रपुर कोतवाली में 12 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें 7 का हुआ निस्तारण
रुद्रपुर कोतवाली में नायब तहसीलदार अनिल तिवारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस संपन्न हुआ। यहां कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 मामलों का निस्तारण कर दिया गया।
इस अवसर पर एसडीएम अवधेश निगम ने कहा कि "थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करना है। राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करें, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।"
कार्यक्रम में रुद्रपुर थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर, एकौना थाना प्रभारी आनंद कुमार पांडेय, मदनपुर थाना प्रभारी नंदा प्रसाद, अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अली आजम शेख सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें