रविवार, 28 जून 2026

रुद्रपुर की सड़कों पर फिर बेखौफ घूम रहे छुट्टा पशु

 हादसा के वाद दो दिन की सख्ती, फिर पुराने हालात

रुद्रपुर (देवरिया)। नगर में छुट्टा पशुओं की समस्या एक बार फिर गंभीर होती नजर आ रही है। मुख्य सड़कों से लेकर बाजार और मोहल्लों तक सुबह से शाम तक छुट्टा सांड और गोवंश खुलेआम घूमते दिखाई दे रहे हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं हादसों की आशंका भी बनी हुई है।

कुछ दिन पहले छुट्टा सांड के हमले में एक व्यक्ति की मौत के बाद प्रशासन और नगर पंचायत हरकत में आए थे। अधिकारियों के निर्देश पर नगर और आसपास के क्षेत्रों में काऊ कैप्चर वाहन चलाए गए और छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया। हालांकि यह अभियान केवल दो-चार दिन तक ही प्रभावी रहा और उसके बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार ने छुट्टा पशुओं के संरक्षण के लिए गौ आश्रय स्थल बनाए हैं, जहां उनके चारे और देखभाल की भी व्यवस्था है। इसके बावजूद नगर पंचायत में काऊ कैप्चर वाहन और कर्मचारियों की तैनाती होने के बाद भी बड़ी संख्या में छुट्टा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं।

नगरवासियों का कहना है कि व्यस्त बाजारों और प्रमुख मार्गों पर घूम रहे छुट्टा पशु कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। लोगों ने नगर पंचायत और प्रशासन से नियमित अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को गौ आश्रय स्थलों तक पहुंचाने तथा नगर को इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पल्स पोलियो अभियान के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

रुद्रपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को विकास खंड रुद्रपुर में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिला...