करमेल में सड़क का नामकरण कर अभिषेक की स्मृति को संजोने की पहल
रुद्रपुर देवरिया यूक्रेन के ओडिशा बंदरगाह के समीप हुए हमले में जान गंवाने वाले करमेल गांव निवासी अभिषेक निषाद के परिवार को बांसगांव सांसद एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश पासवान ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। सोमवार को अभिषेक निषाद के गांव पहुंचे सांसद ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि अभिषेक निषाद की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए करमेल गांव में उनके नाम से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क का नाम अभिषेक निषाद के नाम पर रखा जाएगा, जिससे आने वाली पीढ़ियां भी उनके योगदान और स्मृति से परिचित हो सकें।
गौरतलब है कि रविवार को अभिषेक निषाद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर पूरे गांव में मातम छा गया था। पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई थी। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग जुटे थे। परिजनों ने प्रशासन से जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग भी की थी।
सांसद ने परिजनों को आश्वस्त किया कि शासन स्तर से मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भी परिवार की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने की बात कही।
*अभिषेक के नाम पर सड़क बनने की घोषणा से ग्रामीणों में भी भावुकता का माहौल*
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क उनके नाम से बनने से अभिषेक की स्मृति गांव में हमेशा जीवित रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें