बुधवार, 5 अगस्त 2026

दहेज हत्या के आरोपी पति को रुद्रपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार

रुद्रपुर (देवरिया)। दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी पति को रुद्रपुर पुलिस मुखवीर  की सूचन पर शीतलमांझा गांव के पास से गिरफ्तार किया

बताते चले कि रुद्रपुर पुलिस ने तीन अगस्त को दहेज हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज किया  था तब से वांछित अभियुक्त शीतलमांझा निवासी उपेंद्र यादव (32) पुत्र रामजी यादव फरार चल रहा था

सुरौली थाना क्षेत्र के जोकहा खास निवासी मनोज यादव ने रुद्रपुरकोतवाली  तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन रिशु यादव की शादी छह दिसंबर 2020 को उपेंद्र यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था। कई बार समझौता भी कराया गया, लेकिन उत्पीड़न नहीं रुका। आरोप है कि 31 जुलाई 2026 को ससुराल पक्ष ने उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।

जहां बुधवार को मुखबिर की सूचना पर  उपनिरीक्षक कृष्णकांत, हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा तथा महिला कांस्टेबल काजल गुप्ता, गुंजा यादव और कंचन यादव ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

राहुल हत्याकांड में दोषी को उम्रकैद, 55 हजार रुपये का लगा अर्थदंड

रुद्रपुर, देवरिया। करीब पांच वर्ष पुराने चर्चित राहुल हत्याकांड में सत्र न्यायालय ने आरोपी वकील प्रसाद को हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन...