रुद्रपुर (देवरिया)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर मंगलवार को रुद्रपुर तहसील में लेखपाल संघ के अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी एवं मंत्री भास्कर के नेतृत्व में लेखपालों ने अतिरिक्त हलकों से संबंधित बस्ते और चार्ज आर.के. कार्यालय में जमा कर दिया
लेखपाल संघ के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के अगले निर्णय तक वे केवल अपने मूल हल्के का ही कार्य करेंगे।
लेखपाल संघ ने इस कदम को ‘एक वेतन, एक हल्का’ के सिद्धांत के अनुरूप बताते हुए कहा कि अतिरिक्त हलकों का कार्यभार होने से लेखपालों पर काम का दबाव बढ़ रहा था। अब अपने मूल हल्के में राजस्व संबंधी कार्यों को अधिक व्यवस्थित ढंग से पूरा करने पर ध्यान दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें