बुधवार, 23 सितंबर 2026

चेन झपटमारी कर भाग रहीं दो महिलाएं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रुद्रपुर (देवरिया) रुद्रपुर पुलिस ने  बुधवार को चेन झपटमारी की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से झपटमारी में प्रयुक्त एक अदद कटर/सरौता (लोहे का) तथा पीली धातु की एक चेन बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार  रुद्रपुर कस्बे के पास रिक्शा सवार महिला से चेन झपटमारी कर दो महिलाएं भाग रही हैं। सूचना मिलते ही उ0नि0 धर्मेंद्र सिंह, का0 पवन चौधरी, का0 मनोज यादव, म0का0 किरण चौधरी और म0का0 वंदना यादवथाना स्थानीय की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों महिलाओं को पकड़ लिया गया।गिरफ्तार की गई महिला .मीरा देवी पत्नी राजेश राणा, निवासी बेलकुंडा, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।चाममती देवी पत्नी नन्हे, निवासी कोलमौदीपुर, थाना महाराजगंज, जनपद आजमगढ़ की है

पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना रुद्रपुर में मु0अ0सं0 468/26, धारा 304(2)/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर ने बताया कि पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित महिलाओं के विरुद्ध थाना जहानागंज और महाराजगंज में मुकदमे दर्ज है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

रुद्रपुर (देवरिया)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत बुधवार को रुद्रपुर नगर स्थित डीएन इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं...