शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत मदनपुर में कार्यक्रम, लाभार्थी हुए सम्मानित

एमएलसी डॉ. रतन पाल सिंह ने कहा- स्वच्छता और जनसेवा को बनाएं जीवन का हिस्सा

रुद्रपुर (देवरिया)। शासन की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को नगर पंचायत मदनपुर के नवीन कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. रतन पाल सिंह रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अली आजम शेख एवं अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव ने मुख्य अतिथि को बुके भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. रतन पाल सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनकल्याण के साथ ही लोगों को स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ और स्वस्थ नगर के निर्माण में जनभागीदारी बेहद जरूरी है।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अली आजम शेख ने कहा कि नगर पंचायत मदनपुर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए नगरवासियों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अली आजम शेख, सभासदगण एवं नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

अंत में नगरवासियों से आह्वान किया गया कि “आइए, स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी बनाएं और स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ मदनपुर के निर्माण में अपना योगदान दें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कोतवाली मे दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर शांति समिति की हुयी बैठक सूचना से पत्रकार रहे अनजान!

 रुद्रपुर देवरिया  दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को रुद्रपुर कोतवाली परिसर ...