शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

कोतवाली मे दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर शांति समिति की हुयी बैठक सूचना से पत्रकार रहे अनजान!


 रुद्रपुर देवरिया दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को रुद्रपुर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम राजकुमार गुप्ता ने की।बैठक में शासन की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की गई। प्रशासन एवं पुलिस ने पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए  सतर्क रहने की बात कही।
बैठक की सूचना से पत्रकार रहे अनजान!
बैठक को लेकर स्थानीय पत्रकारों में नाराजगी देखने को मिली। पत्रकारों का कहना है कि बीट के सिपाहियों की ओर से बैठक की सूचना मीडिया प्रतिनिधियों को नहीं दी गई, जिसके कारण स्थानीय पत्रकार बैठक में शामिल नहीं हो सके।अब सवाल यह है कि शांति समिति की बैठक में मीडिया की भूमिका को लेकर सूचना व्यवस्था इतनी कमजोर क्यों रही? 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कोतवाली मे दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर शांति समिति की हुयी बैठक सूचना से पत्रकार रहे अनजान!

 रुद्रपुर देवरिया  दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को रुद्रपुर कोतवाली परिसर ...