रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम कोरड़ में एक 14 वर्षीय किशोरी की संक्षिघ परिस्थिति में मौत हो गई सूचना मिलते ही एकौना थानाध्यक्ष अभिषेक राय मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम भेजवाया
गुरुवार, 13 मार्च 2025
होली का त्यौहार सामाजिक एकता का प्रतीक है- दीपेन्द्र
रूद्रपुर देवरिया ग्राम रामचक स्थित विद्यालय प्रत्युष विहार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमे लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर रंगों के पर्व होली की बधाई दी
मुख्य अतिथि जिला विभाग सम्पर्क प्रमुख दीपेन्द्र सिंह ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। कहा कि हमारे पर्व, समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं। भारतीय संस्कृति, समाज को जोड़ने वाली और विश्व कल्याण के भाव की रही है और हमारे त्योहार सांस्कृतिक सुंदरता के दर्शन कराते हैं। होली केवल एक त्योहार नहीं, सामाजिक एकता का प्रतीक है।
इस अवसर प्रधानाचार्य रणाप्रताप सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि छट्ठेलाल निगम, डॉ रविकांत मणि त्रिपाठी, रमेश सिंह, जितेन्द्र गुप्ता, दिलीप जायसवाल, कौशल किशोर सिंह, सुनिल गुप्ता डॉ एसके शाही, भीम सोनकर,अभिषेक गुप्ता आदि लोग मौजूद थे अध्यक्षता तहसील खण्ड कार्यवाह रामसकल तथा संचालन संतोष गुप्ता ने किया।
मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान की हुयी मौत
रूद्रपुर देवरिया देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर बुधवार की शाम सुरौली थाना अंतर्गत एक अधेड़ की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई, जिससे घर में कोहराम मच गया। मृतक दर्जी का काम करता था ।
जानकारी के अनुसार परसा जंगल निवासी 45 वर्षीय साहब लाल किसी काम से देवरिया गये थे। देवरिया से वापस लौटते समय महर्षि विद्यापीठ के सामने किसी अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की खबर जैसे ही घर वालों को हुई, दहाड़े मार-मार कर रोने लगे।
मृतक के दो पुत्र सनी उम्र 15 सन्दीप उम्र 12 वर्ष तीन बेटियां स्नेहा,13 वर्ष सोनम व संजना है मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाऊं व्यक्ति था
पारंपरिक रीति रिवाज से गोलावार्ड मे होलिका दहन का हुआ कार्यक्रम
न. पं अध्यक्ष प्रतिनिधि होलिका दहन में शामिल होकर विधि विधान से किया पूजा
मनोज रूंगटा
शास्त्रों के अनुसार गुरुवार के रात्री 10.45 वजे रुद्रपुर के गोला घाट राम जानकी मंदिर स्थित पक्का घाट पर होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां पर पारंपरिक तरीके से होलिका दहन का पूजा छठठे लाल निगम द्वारा विधि विधान से किया गया सभी उपस्थित पुरुष महिलाएं बच्चे होलिका दहन मे शामिल होकर परिक्रमा पूरी कर खुशी जाहिर की इस दौरान प्रसाद वितरण किया गया
होलिका दहन का विशेष महत्व माना जाता है रुद्रपुर नगर में 18 स्थान पर होलिका जलाई गई जहां मजिस्ट्रेट सहित पुलिस बल तैनात रहे
विधायक जयप्रकाश निषाद के निवास पर खेली गई फूलों की होली
क्षेत्रीय कलाकारों ने पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए लोकगीत फरूआई गीत फगुआ गीत गाकर सबका मनमोहा, झूमे मंत्री से लेकर विधायक तक
मनोज रूंगटा
इस अवसर पर उपस्थित जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने फुलो की होली खेलते हुए एक दूसरे को बधाई दी और कहां की होली केवल एक त्यौहार नहीं बल्कि हमारी संस्कृति परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीत है इसे हर्षोल्लास से मनाना चाहिए
होली का त्यौहार समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करती है कमलेश पासवान
ग्रामीण विकास मंत्री सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि होली समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करती है आज विलुप्त हो रही परंपराओं को स्थानीय कलाकारों में जीवंत कर दिया
होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत शलभ मणि त्रिपाठी
देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने सभी एक दूसरे को होली की बधाई दी और कहा कि यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत है जो अपने जीवन में अपनाना चाहिए
त्यौहार का मूल संदेश प्रेम व सद्भाव शाका मिश्रा
विधायक जयप्रकाश निषाद ने होली मिलन समारोह पर आये अतिथियों का किया स्वागत ,त्योहार को एकता का संदेश वताया
विधायक जयप्रकाश निषाद ने होली मिलन समारोह पर आए अतिथियों का स्वागत किया और अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई देते हुए त्यौहार को एकता का संदेश बताया
होली मिलन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह संगम धर द्विवेदी राजू गुप्ता जितेंद्र गुप्ता गिरीश सिंह कमलेश सिंह ऋषि सिंह ब्लॉक प्रमुख सुनील पासवान मदन मोहन गुप्ता मोहन उपाध्याय राम सुधारे पासवान आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे
बुधवार, 12 मार्च 2025
मतदाता पुनरीक्षण को लेकर एसडीएम ने राजनीतिक दलों के संघ की वैठक
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने रखा अपना सुझाव
मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रुद्रपुर तहसील सभागार में बुधवार को रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक दलों की एक बैठक निर्वाचन रजिस्ट्री कर अधिकारी/ एस डी एम हरिशंकर लाल की अध्यक्षता में हुई जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण को लेकर चर्चा की गई
जिसमें किसी मतदाता की मृत्यु हो अथवा डुप्लीकेट हो उसे विलोपित करने मतदाता के प्रविष्टि में कोई त्रुटि हो उसे फॉर्म 8 भरकर सही करने विधानसभा निर्वाचन नामवली में अगर नाम नहीं दर्ज है तो फॉर्म 6 भर कर सूची में नाम दर्ज करने पर चर्चा हुई तथा जैन प्रतिनिधियों से सुझाव मांगा गया
कांग्रेस के प्रतिनिधि अरविंद सिंह ने वी एल ओं नियुक्त संबंधी अद्यतन सूची की मांग की गई जिसे तत्काल उपलब्ध करा दिया गया
भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेश मणि द्वारा अवगत कराया गया कि मतदाताओं द्वारा भरे जाने वाले फार्म 6,7,8 के पावती रसीद को अनिवार्य रूप से मतदाताओं को उपलब्ध कराया जाए जहां बीएलओ को निर्देशित किया गया
एसडीएम हरिशंकर लाल ने कहा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निरंतर पुनरीक्षण की प्रक्रिया गतिमान है वोटर हेल्पलाइन एप की सहायता से मतदाता अपने परिवार के सदस्य का नाम पंजीकरण करने हेतु फॉर्म 6,दर्ज प्रविष्टि को विलोपित करने हेतु फार्म 7, तथा फॉर्म किसी प्रविष्टि के सुधार हेतु फार्म 8 ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कर सकता है एप की सहायता से अपने इपिक में अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर ई-इपिक प्राप्त कर सकता है
बैठक में कांग्रेस के प्रतिनिधि अरविंद सिंह सपा के विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव भाजपा के जिला मंत्री महेश मणि नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल आम आदमी पार्टी के जिला सचिव आशीष जायसवाल प्रतिनिधि वेद प्रकाश यादव दिनेश लाल श्रीवास्तव सहित तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा अनिल तिवारी शिवेंद्र कौन्डिल राधेश्याम द्विवेदी वी आर सी ऑपरेटर सुवोध नाथ पांडे उपस्थित थे
नवागत ए डी एम प्रशासन ने मतदाता पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण
रुद्रपुर देवरिया नवागत ए ड़ी एम प्रशासन / यूपी जिला निर्वाचन अधिकारी जैनेंद्र सिंह ने मंगलवार की शाम रुद्रपुर तहसील पहुंचे जहां स्थापित मतदाता पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया
निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर में फॉर्म 6 ,7, व 8 की डाटा एंट्री की समीक्षा की तथा किसी व्यक्ति का नाम काटने के लिए नोटिस के संबंध में जानकारी प्राप्त की समीक्षा के दौरान 100 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों की जानकारी ली जहां उप जिलाधिकारी हरिशंकर लाल को सुपरवाइजर एवं वी एल वा के नाम मोबाइल नंबर डिस्प्ले करने का निर्देश दिया ए डी एम ने ई आर ओ नेट से सूची प्रिंट कराई गई जिसमें 14 मतदाता 100 वर्ष से अधिक के पाए गए जिन्हे पुनः सत्यापित हेतू निर्देशित किया गया
उन्होंने उप जिलाधिकारी रुद्रपुर को निर्देशित किया की वी एल ओ को व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर फार्मो के निस्तारण के संबंध में मॉनिटरिंग कर करें ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न हो निरक्षक के दौरान एस डी एम हरिशंकर लाल तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेंद्र कौन्डिल वी आ सी ऑपरेटर सुबोध मौजूद थे
विधायक जयप्रकाश निषाद के आवास पर होली मिलन समारोह आज
रुद्रपुर देवरिया होली के त्यौहार को लेकर होली के पूर्व संध्या पर विधायक जयप्रकाश निषाद के नेतृत्व में आरती मंगलम मैरिज हाल लक्ष्मीपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है
इस अवसर पर फगुआ लोक गीत गायक नृत्य लोक कला कार्यक्रम का मुकाबला भी होगा जिसमें भारत सरकार के राज्य मंत्री सांसद कमलेश पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता को भी सम्मानित किया जाएगा
यह जानकारी विधायक के पुत्र ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्व विजय निषाद ने देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से होली मिलन पर समारोह पर पहुंचने की अपील की
होलिका दहन को लेकर एडिशनल एसपी ने होलिका स्थल का किया निरीक्षण
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में 139 स्थान होलिका दहन के लिए चिन्हित पुलिस कर्मियों की लगी ड्यूटी
मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया होली के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए होलिका दहन के एकदिन पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र चौधरी क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के वेलवा दुबौली गाजीपुर भईसही पचलड़ी सहित आधा दर्जन होलिका स्थल का निरीक्षण किया जहां अमृतसरोवर पर चौपाल के माध्यम से ग्राम वासियों से होलिका दहन व होली के त्यौहार को सकुशल मनाने की अपील की इस दौरान थाना प्रभारी रतन पांडे थाना अध्यक्ष एकौना अभिषेक राय सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थी
क्षेत्राधिकारीअंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि होलिका दहन को सकुशल संपन्न कराने हेतु चिन्हित स्थानो पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है जहां रुद्रपुर पक्का चौक व गाजीपुर भईसही पर थाना प्रभारी सहित मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगेगी
मंगलवार, 11 मार्च 2025
स्वयंसेवक स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानते हुए शिक्षा के साथ समाज सेवा करे. संतोष यादव
लगना देवी ताराकांत महाविद्यालय मे चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन
मनोज रूंगटा
दीप प्रज्वलित कर समापन कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथिगण
रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर क्षेत्र के बनियनी स्थित लगना देवी ताराकांत महाविद्यालय मे चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन मंगलवार को हुआ जिसका शुभारंभ रामजी सहाय पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर संतोष यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित के साथ कियाडॉ संतोष यादव ने कहा कि हर व्यक्ति के अंदर करोड़ो सूर्य के बराबर ऊर्जा है जिसका प्रयोग इस मानवता की सेवा के लिए कर सकते हैं उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानते हुए स्वयंसेवकों को दरिद्र नारायण की सेवा में तत्पर पर रहना चाहिए
थाना प्रभारी रुद्रपुर रतन पांडे ने कहा कि सामुदायिक सेवा भावना के द्वारा अपने व्यक्तित्व का विकास करते हुए स्वयंसेवकों को राष्ट्र सेवा में लग जाना चाहिए उन्होंने कहा कि सामुदायिक सेवा का उदाहरण त्रेता युग में पढ़ने को मिलता है
प्रत्यूष बिहार के प्रबंधक राणा प्रताप सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि सीखना महत्वपूर्ण है और वह इसी प्रक्रिया है जिसे अपना अपनाकर हम मनुष्यता एवं मानवता के लिए संकल्प बद्व हो सकते हैं
स्वयंसेवकों को मेडल देकर सम्मानित करते पूर्व विधायक पंडित सुरेश तिवारी
विद्यालय के संरक्षक अध्यक्ष पूर्व विधायक पंडित सुरेश तिवारी ने कहा कि स्वयंसेवक एकता ही भावना के साथ समाज में दबे शोषितों वंचितों एवं नारी सुरक्षा तथा सेवा में लगे ताकि समाज में नारी सशक्तिकरण को बल मिल सके
नायव तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेन्द्र कौन्डिल दिग्विजय मल को विद्यालय के प्राचार्य मंजेश कुमार तिवारी कामेश्वर पांडे ने अंग वस्त्र प्रदान कर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया अतिथियों द्वारा स्वयंसेवकों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश यादव हिमांशु मिश्रा भोला प्रसाद विक्रमादित्य साहनी पवन पांडे साधना तिवारी पूजा द्विवेदी अजीत सिंह अरविंद यादव अजित सिंह जय राम यादव नंदलाल यादव रमेश यादव उपस्थित थे संचालन नीलम मिश्रा ने किया
सोमवार, 10 मार्च 2025
श्रीनेत ग्लोबल स्कूल मे हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
मनोज रूंगटा
रूद्रपुर देवरिया कन्होली के श्रीनेत ग्लोबल स्कूल में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा एल केजी से कक्षा सातवीं तक के छात्र छात्राओ ने भाग लिया
खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह ने वि ज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा कि हमे हमेशा समस्या का समाधान ढूंढना चाहिए ।इससे हमे आगे बढ़ने में मदद मिलती है
नायब तहसीलदार अनिल तिवारी ने बच्चों की प्रदर्शनी देख के उन्हें प्रोत्साहित किया
कक्षा एलकेजी के बच्चों ने ट्राफिक लाइट, फेस्टिवल ऑफ इंडिया, नेशनल सिम्बल ऑफ इंडिया, सेन्स ऑर्गन तथा यूकेजी के बच्चों ने सेव एनवायरनमेंट, कम्यूनिटी हेल्पर कक्षा एक के छात्रों ने सोर्स ऑफ वाटर, पार्ट्स ऑफ प्लांट, कक्षा दो के बच्चों ने ट्रांसपोर्ट, लाइफ साइकिल ऑफ हेन, कक्षा तीन के छात्रों ने वाटर साइकिल,सोलर सिस्टम, कक्षा चार के बच्चों ने डे एंड नाइट् यूरीनरी सिस्टम, कक्षा पांच के बच्चों ने एग्रीकल्चर माडल, फूड चैन ,कक्षा छ:के बच्चों ने मोशन, पर्यावरणीय परिवर्तन, कक्षा सातवीं के बच्चों ने प्रकाश का परावर्तन, वालकोनी इरप्शन जैसे माडलों की प्रदर्शनी में प्रस्तुति की
विद्यालय के निदेशक संजीव कुमार सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. मधु सिंह और विद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित थे
पत्रकारों ने राघवेंद्र बाजपेई की निर्मम हत्या को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
परिजनों को आर्थिक सहायता व नौकरी की मांग की
मनोज रूंगटा
रूद्रपुर, देवरिया पत्रकारों का एक संगठन सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की हत्या पर आक्रोश जताया घटना के विरोध में तहसील कार्यालय पहुँच राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल को दिया
ज्ञापन में दोषियों को फांसी की सजा देते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और एक सदस्य को नौकरी प्रदान करने की मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों में चतुर्भुज शुक्ला रामप्रताप पाण्डेय राणाप्रताप तारकेश्वर विश्वकर्मा, एड सत्यप्रकाश गुप्ता, मोईन खान, संजय कुमार यादव, आशुतोष शर्मा, प्रतीक सिंह, सज्जाद अली आदि पत्रकार थे
क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व मे पुलिस ने त्यौहार के दृष्टिगत किया एरिया डोमिनेशन
मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देश में त्योहार को लेकर शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में नायव तहसीलदार अनिल तिवारी पुलिस फोर्स के साथ बस स्टेशन से ,पक्का चौक , पुन्नी साहू चौराहा थाना जमुनी चौराहा सेमरौना आदर्श चौराहा खजुआ चौराहा इमामबाड़ा का कोतवाली पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, डॉग स्क्वायड टीम, ड्रोन टीम के साथ आबादी में जुलूस मार्ग का भ्रमण एवं एरिया डोमिनेशन किया और लोगो को त्यौहार सकुशल मनाने की अपील की
एरिया डोमिनेशन में थाना प्रभारी रतन पांडे रुद्रपुर मदनपुर थाना प्रभारी विनोद सिंह एकौना थानाध्यक्ष अभिषेक राय राम लक्षन चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य सहित गौरी बाजार सुरौली भलुवनी की पुलिस फोर्स थी
एरिया डोमिनेशन के साथ संवेदनशील स्थल का किया निरीक्षण
एरिया डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से प्रमुख चौराहों, संकरी गलियों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों की निगरानी की गई और डॉग स्क्वायड टीम ने सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों की जांच इस दौरान आयोजकों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थी माता सावित्री वाई फूले- प्रो.बृजेश पाण्डेय
रामजी सहाय पी जी कालेज मे प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की पुण्यतिथि पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन
मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया रामजी सहाय पी जी कॉलेज मे सोमवार को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले की पुण्यतिथि पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया,
प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि माता जी ने समाज मे व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया,वो एक कवियत्री,महान समाज सुधारक और भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं,उन्होंने महिलाओं को शिक्षित करने की दिशा मे बहुत से कार्य किए, आज हम सभी संकल्प लें कि उनके बताए रास्ते पर चलेंगे ,यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी,
डॉ. शरद वर्मा ने उनके कृतित्व एवम व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उस समय जब लड़कियों की शिक्षा पर सामाजिक पाबंदी बनी हुई थी तब 1848 में मात्र 9 विद्यार्थियों को लेकर एक स्कूल की शुरुआत की,वे भारत की ऐसी पहली महिला शिक्षिका थीं जिन्हें दलित लड़कियों को पढ़ाने पर लोगों द्वारा फेंकें गए कीचड़ और पत्थर का सामना भी करना पड़ा,उन्होंने विधवाओं के लिए केंद्र और पुनर्विवाह को भी प्रोत्साहन दिया,
डॉ. विमल कुमार ने कहा कि उन्होंने दलितों के लिए अलग से कुएं का निर्माण कराया ताकि वे लोग आसानी से पानी पी सकें,उनके इस कार्य का विरोध भी हुआ,
मुख्य नियंता डॉ आशुतोष सिंह ने कहा कि सावित्री बाई को महिला शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए 1852 में तत्कालीन ब्रिटिश सरकार ने सम्मानित किया था,
डॉ .धीरज कुमार ने कहा कि उनके सम्मान में डाक टिकट भी जारी किया गया,
डॉ आनंद मोहन,डॉ. गौरव पाण्डेय सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विमल कुमार व संचालन शीतल मद्देशिया ने किया
शिक्षा को बढ़ाने में शिक्षकों की प्रतिस्पर्धा की जरूरत जयप्रकाश निषाद
होटल किंग्डम मे हुआ एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन
रूद्रपुर देवरिया बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रधान व प्रधानाध्यापको की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किंग्डम होटल में किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक जयप्रकाश निषाद ने लगभग डेढ़ करोड़ के लागत से दस परियोजनाओं का लोकार्पण किया
विधायक जयप्रकाश निषाद द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया मंच पर उपस्थित विधायक जयप्रकाश निषाद एस डी एम हरिशंकर लाल ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान खंड विकास अधिकारी पन्ने लाल यादव का खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया इस दरमियान अतिथियो द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य को प्रशक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
जयप्रकाश निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षा का स्तर वढ़ा है जरूरत है शिक्षा को बढ़ाने की जिसमें शिक्षकों की प्रतिस्पर्धा की जरूरत है
उन्होंने कहा कि विद्यालयों को संवारने का जिम्मा समिति के अध्यक्ष का होता है जो पदेन अध्यक्ष प्रधान होते हैं प्रधान व प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य आपसी सांमजस्य से बैठाकर स्कूल का विकास करें ताकि पढ़ाई में छात्रों का विकास हो सके
एसडीएम हरिशंकर लाल ने एक छत के नीचे कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमें राजस्व शिक्षा विकास सहित सभी लोग उपलब्ध हैं अगर विद्यालय को संवारने में किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो हम सभी का सहयोग अपेक्षित है अधिकारियों को चाहिए कि शिक्षा के साथ गुणवत्ता की भी मॉनिटरिंग करें
खंड विकास अधिकारी राज किशोर सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कायाकल्प निपुण वह अन्य योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी और बताया कि कायाकल्प के माध्यम से 92% स्कूलों को संस्कृतिकरण कर लिया गया है लक्ष्य 2026 तक सभी प्राथमिक विद्यालय को निपुण घोषित करना है
उन्होंने डीबीटी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अभिभावकों को खाते में सीधे पैसा ट्रांसफर किया जा रहा हैसंचालन नर्वदेश्वर मणि ने किया
लगभग 16 करोड़ की लागत से दस प्राथमिक विद्यालय का हुआ लोकार्पण
विधायक जयप्रकाश निषाद द्वारा लगभग 16 करोड़ की लागत से दस प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालय डाला ,पिडहनी वहोरा दलपतपुर डहरौली खुर्द जगन्नाथपुर छपरा खुर्द कुकुरिहा श्रीनगर कोल्हुआ सिलहटा भगवान माझा लोकार्पण किया गया
नियुक्ति पत्र पाकर नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो के खिले चेहरे
रुद्रपुर ब्लाक में 38 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हुई नियुक्ति
मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया सरकार के सामाजिक सुरक्षा महिला और बाल विकास विभाग द्वारा रुद्रपुर विकासखंड के अंतर्गत 38 आंगनवाड़ी कार्यकत्री चयनित हुई जहां सोमवार को विधायक जयप्रकाश निषाद द्वारा नवचयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियो को नियुक्त पत्र दिया गया जिससे उनके चेहरे खिल गए
विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि नियुक्ति सरकार द्वारा पारदर्शिता तरीके से की गई है इनका रोल सामाजिक सेवाओं में अहम होता है यह लोग हमारे गली मोहल्ले में जाकर छोटे बच्चों के पालन पोषण के बारे में अहम जानकारी के साथ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ को घर-घर तक पहुंचती हैं उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षित लड़कियों को शिक्षा और रोजगार के नए रास्ते खोलकर उन्हें ज्यादा अधिकार देने के लिए वचनबद्ध है
सी डी पी ओ दयाराम ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करो की भूमिका इसलिए अहम होती है क्योंकि वह छोटी उम्र के बच्चों के भविष्य संवारने व उनके सर्व पक्षीय विकास में अहम भूमिका निभाती हैं सरकार आने वाले दिनों में आंगनबाड़ी वर्करो की भलाई के लिए अहम कदम उठाने जा रही है
नियुक्ति पत्र वितरण में खंड विकास अधिकारी पन्ने लाल यादव ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान प्रफुल्ल कुमार इमरान खान सहित आंगनबाड़ी के कर्मचारी उपस्थित थे
इनको मिला नियुक्ति पत्र
वंदना विश्वकर्मा ग्राम कोरंवा ,तनु तिवारी मनिहरपुर ,आरती देवी जमीरा ,शिप्रा देवी बेलवा ,कशिश सिंह पांडे माझा ,आंचल राव नगवा खास ,नेहा शुक्ला महेशपुर ,चंचल पाल छपरा खुर्द, अंबालिका सिंह नगवा ,नीता देवी खोरमा ,निशु सिंह पटवनिया, चंद्रकली मांगा कोरड़, ताहिरा बानो फुलिया मदनपुर, गोल्डी निषाद कृतपरा ,पुनीता मिश्रा बौरड़ीह , रूबी सोनकर सरॉवं खुर्द ,संध्या पटकौली ,नीमा विश्वकर्मा देवकली जय राम, रेनू नगवा खास, प्रियंका देवी गोला वार्ड मदनपुर ,निकहत जहां फुलिया वार्ड मदनपुर ,फरहत सिद्दीकी कोटिया मदनपुर, आलिया खातून कम ही मदनपुर के साथ ग्राम रामचक प्रथम द्वितीय व चतुर्थ संगीता निषाद पत्नी स्व गोरख निषाद का चयन तीन पर एक साथ हुआ जहां 12 कार्यकत्रि उपस्थित नहीं थी
रविवार, 9 मार्च 2025
नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण आज
मुख्य अतिथि विधायक जयप्रकाश निषाद होगे
मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर ब्लाक संसाधन के अंतर्गत नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण मुख्य स्थिति विधायक जयप्रकाश निषाद द्वारा होगा
यह जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह ने देते हुए बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम दुग्धेश्वर नाथ मंदिर स्थित किंग्डम होटल से होगा अतिथि के रूप में एसडीएम रुद्रपुर हरिशंकर लाल खंड विकास अधिकारी पन्नेलाल यादव ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम व ई ओ नितेश गौरव होगाे
शिक्षा के साथ व्यायाम भी जरूरी - योग शिक्षक रविशंकर त्रिपाठी
योग शिक्षक ने स्वयं सेवको को दिलायी स्वच्छता की शपथ
मनोज रूंगटा
रूद्रपुर देवरिया लगना देवी ताराकांत महाविद्यालय रनिहवा में राष्ट्रीय सेवा योजना के पाँचवे दिन स्वंय सेवको द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय बनियनी पर साफ सफाई किया गया
कार्यक्रम मे राष्ट्रगान के बाद स्वच्छता का शपथ दिलाया गया स्वयंसेवकों को योग प्रशिक्षक श्र रवि शंकर त्रिपाठी योग एवं प्राणायाम के विभिन्न स्टेप सिखाए गए तथा उन्होंने बताया कि योग एवं प्राणायाम के माध्यम से शरीर और मस्तिष्क दोनों में सामंजस्य बनाए रख सकते हैं जिससे शरीर को फिट रखने के साथ-साथ ही एकाग्रता भी बनाए रखी जा सकती है।
द्वितीय सत्र के संवाद कार्यक्रम *योग एवं अध्यात्म* में योग सेवक श्री विनोद मोहन पाण्डेय जी ने बताया कि भारत योगियों,तपस्वियों एवम् साधकों की भूमि है इसलिए हम सभी को इसका पालन कर जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। योग सेवक श्री सुनील जी ने सभी स्वयं सेवकों को ध्यान लगवाया एवं बताया कि योग द्बारा ही हम स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ.मन्जेश कुमार तिवारी ने बताया कि योग उस प्रकाश की तरह है जिसे जब जलाते हैं तो यह कभी बुझता नहीं है।योग एवं अध्यात्म के समन्वय से ही हम एक सशक्त , सभ्य तथा समर्थ समाज की स्थापना कर सकतें हैं।
कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश यादव द्बारा आये हुए अतिथियों का अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संयोजक कामेश्वर पाण्डेय द्बारा आभार व्यक्त किया गया
जर्जर बस स्टेशन के निर्माण का रास्ता हुआ साफ
कैबिनेट की बैठक के बाद होगा टेंडर प्रकिया .जयप्रकाश निषाद
मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया बर्षो से जनता की चली आ रही मांग जर्जर बस स्टेशन के निर्माण में आ रहे अवरोध का रास्ता साफ हो गया जहां कैबिनेट की बैठक के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी यह वात विधायक जयप्रकाश निषाद में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहीजयप्रकाश निषाद ने कहा बस स्टेशन का निर्माण हो जाने से रोजगार के साथ व्यवसाय भी बढ़ेंगा
जयप्रकाश निषाद ने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र वासियों के लिए जर्जर बस स्टेशन एक अहम मुद्दा था जिसके लिए मैं लगातार प्रयासरत था जहां प्रथम फेज में बस स्टेशन के निर्माण में 18 मीटर सड़क न होने के नाते बोर्ड में प्रस्ताव नहीं हो पाया जिसके लिए मैं स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर पुनः सेकेन्ड फेज मे 12 मीटर सड़क पर प्रस्ताव बना जिसके लिए मै परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व एम डी परिवहन विभाग से मिलकर कार्य योजना की जानकारी ली जहां परिवहन मंत्री द्वारा बताया गया कि इसी माह कैबिनेट की बैठक में जर्जर बस स्टेशन का प्रस्ताव पास होकर अगले माह टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगीऔर तीन महीने के भीतर निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा
जयप्रकाश निषाद ने कहा कि बस स्टेशन पी पी मॉडल पर 18 करोड़ की लागत से बनेगा जिससे रोजगार के साथ व्यवसाय भी बढ़ेंगे
मेला खत्म नहीं इंटरलॉकिंग उखाड़ना शुरू
डी एम के निर्देश पर मेला मालकिन ने कराई थी इंटरलॉकिंग
मनोज रूंगटा
इंटरलॉकिंग उखाड़ने से मेला में आए श्रद्धालुओं को हुई परेशानी
रुद्रपुर देवरिया शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए रास्ता को सुगम बनाने हेतु जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर मेला की मालकिन कादंबरी सिंह द्वारा रामलीला ग्राउंड के रास्ते पर इंटरलॉकिंग कराई गई थी जहां अभी मेला खत्म नहीं हुआ की इंटरलॉकिंग उखाड़ना शुरू कर दिया गया जिसको लेकर वहां के निवासी व नगर पंचायत रुद्रपुर ने एस डी एम को इसकी जानकारी दी
मेला पूर्ण न हो तब तक एसडीएम ने इंटरलॉकिंग न उखाड़ने का दिया निर्देश
एसडीएम हरिशंकर लाल ने तत्काल प्रभाव से इंटरलॉकिंग उखाड़ने के कार्य को रुकवा दिया और पुलिस को निर्देशित किया कि जब तक मेला संपूर्ण न हो तब पर इंटरलॉकिंग उखाड़ नहीं जाए जहां आज इंटरलॉकिंग उखाड़ने पर रविवार को दिनभर मेला में आए श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा
शनिवार, 8 मार्च 2025
रासेयो के शिविरार्थियों ने चलाया स्वच्छता व साक्षरता जागरूकता अभियान
महिलाओं का समाज निर्माण में अग्रणी भूमिका, विषयक पर हुओं संगोष्ठी का आयोजन
मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया लगना देवी ताराकांत महाविद्यालय रनिहवा में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के चौथे दिन स्वयं सेवकों एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा बनियैनी स्थित हनुमान मंदिर पर साफ-सफाई के साथ गांव में महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक बनाया गया तत्पश्चात महिलाओं का समाज निर्माण में अग्रणी भूमिका संगोष्ठी का आयोजन किया गयामुख्य अतिथि डॉ इंदु पांडेय ने महिलाओं को विश्व महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि महिलाओं के उत्थान के बिना सभ्य समाज के निर्माण की परिकल्पना अधूरी है
रत्नेश त्रिपाठी ने शिक्षा जीवन का मूल आधार वताया और कहा इसलिए सर्वप्रथम बेटियों को शिक्षित करना हमारा सर्वप्रथम कर्तव्य होना चाहिए तभी शिक्षित समाज का निर्माण किया जा सकता है
प्राचार्य डॉ मंजेश कुमार तिवारी ने कहा कि सीता सावित्री गार्गी अपाला के पद चिन्हों पर चलकर ही एक वैचारिक रूप से श्रेष्ठ समाज का निर्माण किया जा सकता है
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक कामेश्वर पांडे ने अतिथियों को माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में डॉअमित सिंह जयराम यादव अखिलेश यादव नन्द कुमार यादव हिमांशु मिश्रा रमेश यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे
संपूर्ण थाना दिवस पर आए ग्यारह प्रार्थना पत्र में छः का हुआ निस्तारण
रुद्रपुर छः एकौना 3 मदनपुर थाने में दो प्रार्थना पत्र पड़ा
रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर सर्किल क्षेत्र के मदनपुर एकौना रुद्रपुर थाना में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कुल 11 प्रार्थना पत्र पड़े जहां छः का निस्तारण कर दिया गया
रुद्रपुर थाने में छः प्रार्थना पत्र तीन का निस्तारण
रुद्रपुर कोतवाली में अपर जिला अधिकारी अरुण राय की अध्यक्षता की एसडीम हरिशंकर लाल के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया जहां कुल छः प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें चार का निस्तारण कर दिया गया
एकौना थाने में तीन प्रार्थना पत्र मात्र एक का निस्तारण
एकौना थाने में तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ जहां कुल तीन प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें एक का निस्तारण कर दिया गया
मदनपुर थाने में दो प्रार्थना पत्र मात्र एक का निस्तारण
मदनपुर थाना में नायव तहसीलदार शिवेंद्र कौन्डिल की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ किसने कुल दो प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें एक का निस्तारण कर दिया गया
थाना समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी हरिशंकर लाल तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा नायव तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेंद्र कौन्डिल थाना प्रभारी में रूद्रपुर रतन पांडे एकौना थानाध्यक्ष अभिषेक राय मदनपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह सहित राजस्व कर्मी उपस्थित थे
संवेदनशील स्थल कुरैती के होलिका दहन स्थल का पुलिस ने किया भ्रमण
मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया होली के त्यौहार को सकुशल शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु एस डी एम ने पुलिस के साथ संवेदनसीन स्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते त्यौहार को शांति पूर्वक मनाने की अपील की
संवेदनशील स्थान कुरैती का शनिवार को एस डी एम हरिशंकर लाल थाना प्रभारी रतन पांडे राजस्व कर्मी व पुलिस के साथ होलिका दहन स्थल का निरीक्षण किया जहां ग्राम प्रधान हरेन्द्र पासवान सहित ग्राम वासियों से वार्तालाप कर होली के त्यौहार को कुशल मनाने की अपील की
पंडित श्री कृष्ण उपाध्याय महिला विद्यालय में धूमधाम से मना विश्व महिला दिवस
महिलाओं को पुरुषों की सहानुभूति नहीं बल्कि संवेदनाए चाहिए एस डी एम
रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर निबही मार्ग स्थित पंडित श्री कृष्ण महिला महाविद्यालय वह खजुआ स्थित श्वेता कान्वेंट स्कूल में विश्व महिला दिवस का आयोजन किया गया जहां उपस्थित छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजन के स्टॉल लगाकर महिला सशक्तिकरण का परिचय दिया गया कि महिलाएं शिक्षा के साथ-साथ स्वयं स्वावलंबी बनकर आत्मनिर्भर हो सकती है
मुख्य अतिथि एस डी एम हरिशंकर लाल में छात्र-छात्राओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दिन और कहा कि महिला सशक्तिकरण से समाज का उत्थान संभव है कहां की पुरुष शिक्षित होता है तो सिर्फ एक पीढ़़ी को शिक्षित कर सकता है लेकिन एक महिला शिक्षित होती है तो वह कई पीढियां को शिक्षित कर देती है महिलाओं को पुरुषों की सहानुभूति नहीं बल्कि संवेदनाए चाहिए
श्वेता कान्वेंट स्कूल के छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से महिला के जीवन का किया वर्णन
थाना प्रभारी रतन पांडे ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है वहां भगवान का निवास होता है प्रबंधक मोहन उपाध्याय ने समाज प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर वल दिया और राष्ट्रीय विकास की आधारशिला के रूप में महिलाओं के सशक्तिकरण को महत्वपूर्ण बताया
छात्राओं द्वारा वर्तमान समय में खान पान से हो रहे नुकसान को लेकर शुद्ध शाकाहारी व्यंजन का स्टाल लगाया था गया था जिसमें छात्राएं मिट्टी के बर्तन का उपयोग कर समाज को एक नया संदेश दे रही थी इसके उपयोग से आने वाले समय में तमाम बीमारियों से बचा जा सकता है
वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ
प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...
-
संचालक मृतका को बाहर कर अस्पताल में ताला बंद कर हुआ फरार अग्रिम आदेश तक न्यू आदर्श हॉस्पिटल का लाइसेंस हुआ निलंबित जाचँ टीम गठित मनोज रुंग...
-
साइबर क्राइम ब्रांच में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की मनोज रूंगटा रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर पंचायत के पूर्वी तिवारी टोला निवासी मनीष ...
-
एस डी एम ने कहां घटना दु:खद है हर संभव आर्थिक मदद की जायेगी मनोज रूंगटा रूद्रपुर देवरिया वाटर पार्क की चाहर दीवारी गिरने से हुई किशोर की मौ...



































