मंगलवार, 9 सितंबर 2025

पुलिस अधीक्षक ने IGRS मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

 मनोज रुंगटा

सम्मान माह अगस्त मेIGRS (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मिला

जनपद के 16 थानों मे कोतवाली देवरिया सलेमपुर रुद्रपुर सहित  भटनी, भाटपाररानी, तरकुलवा, लार, गौरीबाजार, महुआडीह, भलुअनी, सुरौली, श्रीरामपुर, एकौना, मईल, बरहज एवं बनकटा ने प्रदेश में प्रथम स्थान किया प्राप्त

रूद्रपुर देवरिया मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित एक सम्मान समारोह मे पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर  द्वारा आईजी आर एस निस्तारण प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के उत्सावर्धन हेतु उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया 

सम्मान पुलिस अधीक्षक देवरिया के नेतृत्व मे पुलिस टीम के समर्पण, मेहनत और कर्तव्य परायणता का प्रतीक है टीम देवरिया

पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी की टीम भावना और जनता की समस्याओं को शीघ्रता से सुलझाने की प्रतिबद्धता का परिणाम है 

टीम ने उपलब्धि के लिए पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त कर भविष्य में और बेहतर कार्य करने का लिया संकल्प 

पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मचारियों को इसी प्रकार की कर्तव्यनिष्ठा और मेहनत से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने यह भी कहा कि देवरिया पुलिसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ साथजनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना भी हमारी प्राथमिकता है ।

टीम ने उपलब्धि के लिए पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त कर भविष्य में और बेहतर कार्य करने का लिया संकल्प 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी आई जी आरएस निरीक्षक राजेश पाण्डेय,हे.का इबरार अहमद.का दिलीप कुमार यादव .का शिवा नन्दन मिश्र काbअवनीश यादव.का. राजीव त्रिपाठी .म0का0 पूनम सिंह.म.का.रोमा सोनकर म.का. अनीता .म.का प्रेमशीला सरोज म.का. सीमा प्रजापति एवं जनपद के क्षेत्राधिकारी नगर/ बरहज व जनपद के 16 थानों की आईजीआरएस टीम को सम्मानित किया वही टीम ने उपलब्धि के लिए पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त कर भविष्य में और बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया

शनिवार, 6 सितंबर 2025

डी.एम व एस.पी ने देवरिया में PET परीक्षा के पहले दिन केन्द्रों का किया निरीक्षण दिया आवश्यक निर्देश

रूदपुर देवरिया जनपद मे शनिवार को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)  का जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने जनपद मे बनाये गये  परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिया

दो दिवसीय परीक्षा  दो पालियों में होगी सम्पन्न 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था एवं अनुशासन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

एस पी ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने का दिया निर्देश

 पुलिस अधीक्षक  विक्रांत वीर ने केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केन्द्रों के आस पास शांति व्यवस्था बनाए रखी जाए और परीक्षार्थियों को निर्बाध वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिले।

 दोनों अधिकारियों ने विभिन्न केन्द्रों पर अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों से संवाद कर परीक्षा की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शुक्रवार, 5 सितंबर 2025

एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह के सभापति बनने पर जनपद में प्रथम आगमन पर भव्य हुआ स्वागत

कार्यकर्ताओं में दिखा गजब का उत्साह

रुद्रपुर देवरिया विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह को उत्तर प्रदेश की वित्तीय एवं प्रशासनिक विलम्ब समिति के सभापति बनाये जाने पर देवरिया जनपद में प्रथम आगमन पर पदाधिकारी कार्यकर्ताओं व मित्रों ने माला पहनकर भव्य स्वागत किया जहा कार्यकर्ताओं काफी उत्साह दिखा

 स्वागत खरोह चौराहा, गौरीबाजार से लेकर देवरिया शहर तक ऐतिहासिक रहा

एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह ने सुवास चौक पर स्वाधीनता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि सभापति का यह दायित्व केवल पद नहीं बल्कि जनता की सेवा और प्रदेश के विकास की बड़ी जिम्मेदारी है। 

कार्यकर्ताओं का स्नेह व विश्वास ही उनकी असली ताकत. डा रतन पाल सिंह

डा रतन पाल सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं का स्नेह व विश्वास ही उनकी असली ताकत है।भाजपा की नीति अंत्योदय के सिद्धांत पर आधारित है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही मेरा संकल्प है। विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासनिक समिति के माध्यम से पारदर्शिता और सुशासन को और मजबूत किया जाएगा।

स्वागत करने वाले में जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, महामंत्री कौशल किशोर, जिला मंत्री महेश माणि जिला पंचायत सदस्य सुनील निषाद प्रमोद कुमार शाही, दिलीप जायसवाल, वैभव सिंह, रामसुधारे पासवान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रताप मल्ल, मदन मोहन उपाध्याय, राहुल सिंह आदि कार्यकर्ता थे

शिक्षक दिवस पर छात्रों ने गुरुओं का लिया आशीर्वाद*

गुरु के बिना जीवन अधूरा. करें गुरु का सम्मान

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर व क्षेत्र में सरकारी अर्ध सरकारी विद्यालयों पर शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया जहां छात्रों ने अपने गुरुओं के सम्मान में उपहार भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किया

सर्व प्रथम भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पितकिया गया  इस दरमियान विद्यालयों में संस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया

रुद्रपुर नगर में अवकाश के वाद भी एल वी आर पब्लिक स्कूल पिड़रा रोड, प्रत्यूष बिहार विद्यालय रामचक सेंट जेवियर्स दुग्धेश्वर नाथ वार्ड मे मनाया गया  

एलबीआर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मनोज यादव में कहा कि छात्र गुरुओं का सम्मान करें प्रधानाचार्य अभय श्रीवास्तव ने आए आगंतुको  के प्रति आभार प्रकट किया

शिक्षक दिवस पर छात्र नेता अजय पटेल ने गुरु को बुके देकर किया सम्मानित

रामजी सहाय पी जी कॉलेज में छात्र नेता अजय पटेल ने प्राचार्य बृजेश कुमार पांडे को बुके देकर स्वागत किया प्राचार्य बृजेश कुमार पांडे ने कहा कि गुरु की महिमा ईश्वर से बड़ी है गुरु के बिना किसी छात्र का विकाश सम्भव नही है


गुरुवार, 4 सितंबर 2025

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन पुलिस व्यवस्था की माँग को

नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान में आ रही दिक्कतों को किया साझा

रुद्रपुर देवरिया शासन के निर्देश पर चलाये जा रहे 'नो हेल्मेट नो फ्यूल अभियान मे आ रही दिक्कतो को लेकर जनपद पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के संरक्षक अंतर्यामी सिंह के नेतृत्व में दर्जनों पेट्रोल पंप के मालिक पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर कोएक ज्ञापन दिया 

अभियान के सफलता के लिए सुरक्षा जरूरी अंतर्यामी सिंह

ज्ञापन मे कहा कि सरकार द्वारा 1सितंबर 2025 से ही बिना हेल्मेट पहने ग्राहको  को पेट्रोल नहीं देने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। किन्तु कतिपय ग्राहक  द्वारा  इसकी अनदेखी करते हुए पेट्रोल पंप सेल्स मैन स्टाफ से जबर्दस्ती पेट्रोल भरवाने के क्रम में गाली गलौज और बदतमीजी करते हुए जा रहे हैं। जिससे पेट्रोल पम्पों के संचालन से असुविधा के होने के संकेत प्रतीत  हो रहा है। ऐसी परिस्थिति से बचाव के लिए जिले में पेट्रोल पंपों पर कार्यरत स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है, अन्यथा की स्थिति में पम्प सेल्स मैन पम्प का नाजिल बन्द करने को बाध्य हो सकते है।

 उन्होंने कहा कि जनपद के पेट्रोलियम डीलर्स बन्धु जनहित में जारी अभियान का स्वागत करते हुए अपने अपने पेट्रोल पंप पर प्रचार प्रसार को अभियान की जानकारी के लिए बैनर भी लगा दिया है 

अत: इस जनहित में  अभियान के सफलता हेतु पुलिस बल की विशेष देखरेख जिले के पेट्रोल पम्पों पर होना आवश्यक है।  ज्ञापन  देने वालो मे संरक्षक अंतर्यामी सिंह के साथ अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी, महामंत्री अखिलेंद्र शाही, त्रिगुणायक विश्वकर्मा, मुन्ना गुप्ता आशीष कंसल आदि दर्जनों पेट्रोल पंप के मालिक थे

बुधवार, 3 सितंबर 2025

तहसील मे ब्याप्त भष्ट्राचार को लेकर शब्बीर का धरना प्रर्दशन छः सितम्बर को

जन्म/ मृत्यु प्रमाण पत्र पर धन उगाही का लगाया आरोप

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के होली बलिया निवासी आर टीआई कार्यकर्ता शब्बीर अहमद ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि रुद्रपुर तहसील में भ्रष्टाचार व्याप्त है जहां कर्मचारियों द्वारा जन्म/ मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर गरीब किसानों के खतौनी तक पर धना दोहन किया जाता है जिससे किसान मर्माहत हैं

उन्होंने बताया कि यह सब कार्य जिम्मेदार अधिकारियों के नाक के नीचे होता है जिसको लेकर आगामी तहसील दिवस छः सितंबर दिन शनिवार को धरना देगे जिसकी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी

मंगलवार, 2 सितंबर 2025

‘‘संकल्प’’ हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

जागरूकता अभियान आज से प्रारंभ होकर 12 सितंबर तक चलेगा

रुद्रपुर देवरिया महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा संचालित ‘‘संकल्प’’ हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के अंतर्गत चलाये जा रहे दस दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम मे मंगलवार को रामलक्षन स्थित सी.एस. मेमोरियल विद्यालय में आयोजित किया गया 

 इस अवसर पर हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन एवं वन स्टॉप सेंटर, देवरिया के कार्मिकों द्वारा “Special Awareness and Capacity Building Session on All Women Centric Schemes and Policies” विषय पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

मंशा सिंह ने सामाजिक नीतियों से जुड़कर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनने के उपायों पर डाला प्रकाश 

मंशा सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन ने महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की तथा सामाजिक नीतियों से जुड़कर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनने के उपायों पर भी प्रकाश डाला।

  नीतू भारती, केंद्र प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर ने अभियान के प्रमुख उद्देश्य पर विस्तृत जानकारी देते हुए महिलाओं को भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सभी महिला-केंद्रित योजनाओं एवं नीतियों से अवगत कराया। 

मीनू जायसवाल, मनोवैज्ञानिक, वन स्टॉप सेंटर ने महिला हेल्पलाइन तथा महिलाओं/बालिकाओं से संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी दी

 रामलक्षन प्रभारी चौकी प्रभारी अविनाश मौर्य ने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत HEWजिला सशक्तिकरण ऐसी पहल जो महिलाओं के लिए उपलब्ध योजनाऔर सुविधाओं के बारे में सूचना और ज्ञान की अंतरके लिए एक माध्यम के रूप में काम करेगी कार्यक्रम में महिला आरक्षी सहित विद्यालय की छात्राएं उपस्थित थी

 

सोमवार, 1 सितंबर 2025

रामजी सहाय पी जी कालेज मे अद्वयानंद जी महाराज का प्रवचन आज

छात्र-छात्राओं एवं आचार्यो के साथ 'विज्ञान 'मानव जीवन लक्ष्य' विषय पर करेगे आध्यात्मिक संवाद

रुद्रपुर देवरिया रामजी सहाय पीजी कॉलेज के सुमित्रा सभागार में मंगलवार के दोपहर अयोध्या  हनुमानगढ़ी से पधारे आध्यात्मिक प्रवचनकर्ता स्वामी अद्वयानंद जी महाराज का प्रवचन होगा। 

यह जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम में देते हुए बताया कि स्वामी अद्वयानंद जी महाराज  विद्यालय की छात्र-छात्राओं एवं आचार्यो के साथ 'विज्ञान एवं अध्यात्म में संबंध' तथा 'मानव जीवन लक्ष्य' विषय पर आध्यात्मिक संवाद भी करेंगे

शनिवार, 30 अगस्त 2025

पुलिस अधीक्षक ने किया त्यौहार को लेकर वर्चुअल समीक्षा बैठक दिया आवश्यक निर्देश

आवश्यकतानुरूप पुलिस बल की ड्यूटी 
लगाने का निर्देश

 रुद्रपुर देवरिया पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीरने शनिवार को आगमी त्यौहार बारावफात, गणेश चतुर्दशी आदि के सम्बन्ध में स्थापित की जाने वाली मूर्तियों,निकलने वाले जुलूसों को शान्तिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के साथ क्षेत्राधिकारी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व अन्य सभी संबंधित अधिकारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से एक वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की 

 बैठक में जनपद में आगमी त्यौहार बारावफात, गणेश चतुर्दशी आदि के सम्बन्ध में स्थापित की जाने वाली मूर्तियों,निकलने वाले जुलूसों को शान्तिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर दिशा-निर्देश दिया गया ।

जुलूस का ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी

समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बारावफात के अवसर पर निकलने वाले जुलूस के रास्तों, रास्ते में सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता एवं उनकी क्रियाशीलता , ड्रोन कैमरे से निगरानी इत्यादि के बारे में विस्तृत चर्चा की तथा सभी सम्बन्धित स्थलों पर आवश्यकतानुरूप पुलिस बल की ड्यूटी लगाने हेतु एवं त्यौहार को सौहार्दपूर्वक,शान्तिपूर्ण व कुशलता से सम्पन्न कराने को लेकर निर्देश दिया

 इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने गणेश प्रतिमा स्थापित किये जाने वाले स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी, विसर्जन स्थल का निरीक्षण व ड्यूटी लगाने को लेकर दिशा-निर्देश दिया समीक्षा बैठक के अंत में अपराध नियंत्रण व शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया

शुक्रवार, 29 अगस्त 2025

मेजर ध्यानचंद जयंती पर विद्यालय में हुआ खेल प्रतियोगिता का आयोजन

रूद्रपुर देवरिया हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार विद्यालयों पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 

शुक्रवार को युवक मंगल दल पिघरा की ओर सेखेल प्रति यादवों के आयोजन में रामचक स्थित प्रत्युष विहार विद्यालय में खो-खो औरवॉलीबॉल मुकाबला खेला गया। बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी से पूरे क्षेत्र का माहौल उत्साह और जोश से भर गया।

इसी क्रम में पंडित श्री कृष्ण उपाध्याय महिला महा विद्यालय के छात्राओं द्वारा नगर के प्राथमिक विद्यालय पर खेल दिवस मनाया गया जिसमें छात्राओं द्वारा म्यूजिकल चेयर जल थल खो खो रस्सी कूद कबड्डी रस्सा  कशी दौड़ आदि खेलों का प्रतियोगिता किया गया 

इस दौरान छात्राओं द्वारा बच्चों को बताया गया कि यह दिवस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के सम्मान में प्रबंध मनाया जाता है खेल हमारी शारीरिक और मानसिक स्थिति को सुधारने का और ड्यूटी माध्यम है जब हम खेल खेलते हैं तो हमारे शरीर की कसरत होती हैऔर हड्डियों के साथ मांसपेशियों में मजबूती आती है

खेल मे पिंडरा घाट विद्यालय में हुए वॉलीबॉल मैच में पिंडरा और पीड़री की टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। पहले सेट में पिंडरा ने 15-12 से बढ़त बनाई और दूसरे सेट में 15-10 से जीत दर्ज कर 2-0 से मुकाबला अपने नाम किया। वहीं, रामचक में खेले गए खो-खो मुकाबले में प्रत्युष क्वींस और प्रत्युष इलेवन्स आमने-सामने रहीं। बेहतर तालमेल और तेजी दिखाते हुए प्रत्युष इलेवन्स ने 43-21 से शानदार जीत हासिल की

गुरुवार, 28 अगस्त 2025

स्कूल वैन संचालन पर डीएम सख्त, मानक के विरुद्ध वाहन चलाने पर होगी कार्रवाई

आदेशों की अवहेलना करने वाले स्कूल संचालकों के विरुद्ध प्रशासन का चलेगा डंडा

बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने वालों को मिलेगी सजा

रुद्रपुर देवरिया गुरूवार को जिलाधिकारी  दिव्या मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभागार मे विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर स्कूल वैन एवं बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और सख्त लहजे मे  स्पष्ट निर्देश दिया और कहा कि “स्कूल बच्चों के वाहन और सेफ्टी जिम्मेदारी” विद्यालय प्रबंधन की है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

बिना फिटनेस के स्कूलो की नहीं चलेगी वाहन .डी एम

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई वाहन सुरक्षा मानकों के विपरीत पाया जाता है या नियमों का पालन नहीं करता है तो संबंधित विद्यालय प्रबंधक और वाहन संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में विद्यालय प्रबंधक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ड्राइवर एवं कंडक्टर होगा निर्धारित ड्रेस कोड 

डी एम ने कहा कि सभी वाहनों की फिटनेस अनिवार्य रूप से मान्य होनी चाहिए। ओवरलोडिंग कदापि न हो तथा ड्राइवर एवं कंडक्टर निर्धारित ड्रेस कोड में रहें। फिटनेस खराब पाए जाने वाले वाहनों को तत्काल बंद करने के आदेश दिए गए

प्रतिदिन प्रार्थना सभा में बच्चों को दिलायी जाय सड़क सुरक्षा की शपथ ताकि यातायात नियमों के पालन की आदत हो विकसित

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में रोड सेफ्टी नोडल टीचर अनिवार्य रूप से नामित किया जाए। साथ ही प्रतिदिन प्रार्थना सभा में बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई जाए, ताकि बचपन से ही यातायात नियमों के पालन की आदत विकसित हो।

 डीएम ने विद्यालय प्रबंधकों से कहा कि वे बच्चों की सुरक्षा को अपने बच्चों की तरह समझें। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेशों की अवहेलना करने वाले स्कूल संचालकों के विरुद्ध प्रशासन किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरतेगा। बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने वालों को हर हाल में बख़्शा नहीं जाएगा।

मंगलवार, 26 अगस्त 2025

विधान परिषद सदस्य डॉ रतनपाल सिंह ने 280.97 लाख की लागत बनने वाले ऑडिटोरियम की रखी आधार शिला*

इंदुपुर राजकीय महाविद्यालय को मिला बड़ा तोहफा 

मनोज रुंगटा

रुद्रपुर देवरिया  विधान परिषद सदस्य डा. रतनपाल सिंह ने मंगलवार को रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र मे उच्च शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाई देने  राजकीय महा विद्यालय इंदुपुर में 280.97 लाख की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक ऑडिटोरियम हाल का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया

 मुख्य अतिथि का विद्यालय प्रबंधन में बुके देकर किया स्वागत

ग्रामीण अंचल में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता डा रतन पाल सिंह

डा. रतनपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य हो रहा है। ग्रामीण अंचल में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है और इस ऑडिटोरियम के निर्माण से महाविद्यालय के विद्यार्थियों को न केवल अकादमिक गतिविधियों बल्कि सांस्कृतिक, सामाजिक व बौद्धिक आयोजनों के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह हॉल आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे छात्रों को महानगरों जैसी शैक्षिक वातावरण की सुविधा उनके अपने क्षेत्र में ही मिल सकेगी। यह भवन आने वाले वर्षों में विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का बड़ा केंद्र बनेगा।

इस मौके पर उच्च शिक्षा अधिकारी गोरखपुर, बस्ती मंडल प्रोफेसर उदयभान ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए उन्नत अधोसंरचना की मांग उठ रही थी, जो अब पूरी हो रही है। अब छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, कार्यशालाओं, सेमिनारों और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए व्यापक मंच मिलेगा।

प्राचार्य डॉ उमाशंकर गुप्ता ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुये इस पहल पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि एमएलसी डा. रतनपाल सिंह के प्रयासों से क्षेत्र में शिक्षा का परिदृश्य बदल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इंदुपुर का राजकीय महाविद्यालय न केवल जिले बल्कि प्रदेश के प्रमुख शैक्षणिक केंद्रों में शामिल होगा। पकार्यक्रम में मुख्य रूप से यूपी पीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज शर्मा,अजय प्रताप सिंह, जेई नीलोफर, मंडल अध्यक्ष वैभव सिंह शोले,अभिनन्दन सिंह,रजत सिंह और प्राध्यापक, छात्र छात्राएं मौजूद थे

शनिवार, 23 अगस्त 2025

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव पूरे यूपी में लड़ेगी .अक्षय प्रताप सिंह

रुद्रपुर देवरिया जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक)  राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के नेतृत्व में आगामी विधानसभा  चुनाव 2027 पूरे उत्तर प्रदेश में अपने दम पर लड़ेगी और सरकार बनाएगी। 

उक्त बातें विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल  ने देवरिया डाक बंगले पर पत्रकारों व वकीलों से  शिष्टाचार भेंट के दौरान कही।

उन्होंने बिहार के एसआईआर मुद्दे पर कहा कि यह पहले की भी सरकारों में हुआ करता आया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट अधिकार यात्रा के दौरान ”वोट  चोर गद्दी  छोड़“ वाले बयान पर कहा कि यह गलत शब्द है। इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए, क्योंकि  उनके भी सरकारों के कार्यकाल में हुआ करता था।  भारत के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पेश किए गए पीएमएलए बिल पर उन्होंने कहा कि मैं इसका विरोध करता हूं। इस पर जबरदस्ती कानून नहीं बनना चाहिए। अगर किसी राजनीतिक पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ कोई आपराधिक केस दर्ज होता है या वह जेल में जाता है तो उसे नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। 

बताते चले कि अक्षय प्रताप सिंह छः बार एमएलसी व  एक बार सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में भी वे प्रतापगढ़ से विधान परिषद सदस्य है

श्री सिंह के  साथ जनसत्ता दल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ कैलाशनाथ ओझा, प्रतापगढ़ जिला के जिला पंचायत अध्यक्ष, जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष व बाबागंज के विधायक विनोद सरोज भी उपस्थित रहें।

शिष्टाचार भेंट के दौरान उ. प्र. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला संयोजक डॉ शशिधर मिश्रा, उ. प्र. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष एडवोकेट अरुण कुमार राव, उ. प्र . श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार शर्मा, एडवोकेट ऋषिराज मिश्रा, एडवोकेट विनय श्रीवास्तव, एडवोकेट संजीव राव,एडवोकेट गिरिजेश  शाही व सामाजिक कार्यकर्ता विनोद शाह उपस्थित रहें।

शुक्रवार, 22 अगस्त 2025

तीरंदाजी अकादमी के उद्घघाटन के लिए अर्जुन/द्रोणाचार्य अवार्डी संजीव सिंह ने मुख्यमंत्री को दिया न्यौता

रुद्रपुर  देवरिया रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम कन्हौली निवासी पूर्व ओलंपियन अर्जुन/ द्रोणाचार्य से सम्मानित संस्थापक संजेवा कुमार सिंह ने लखनऊ कालीदास मार्ग में लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से भेंट कर एस बीआईएफ ए.सी ई के तीरंदाजी अकादमी के उद्घाटन के लिए न्यौता दिया

देश का पहला ग्रामीण तीरंदाजी वर्ल्ड स्कूल. बच्चों को मिलेगा दस हजार घंटे का प्रशिक्षण

श्री नेत ग्लोबल स्कूल के संस्थापक संजीव सिंह ने बताया कि भारत का पहला ग्रामीण तीरंदाजी वर्ल्ड स्कूल है जो प्रतिभा विकास का अनूठा मंच प्रकाशित करता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2032 तक भारत को शीर्ष 10 खेल राष्ट्रों में शामिल करने के दृष्टिकोण से यह अनुरूप होगा जिसमें बच्चों को उनके विद्यालयीन वर्ष से प्रारंभ दस हजार घंटे का परीक्षण कार्यक्रम प्रदान किया जा रहा है

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का प्रोग्राम संभवत सितंबर माह में लग सकता लिए अनुरोध किया गया है

रविवार, 17 अगस्त 2025

हर्षोल्लास के बीच मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व. घर-घर गुंजा हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व रुद्रपुर नगर मे शनिवार को हर्षोल्लास के बीच धुम धाम  से मनाया गया जहां देर रात भगवान श्री कृष्ण का जन्म होते ही हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की स्वर से पूरा वातावरण गूंज गया

गोला वार्ड मे सजी आकर्षक झांकी


रुद्रपुर नगर पंचायत के गोला वार्ड में पत्रकार मनोज रूंगटा के घर आकर्षक झांकी सजी थी जिसमेंनगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा पत्रकार सुरेंद्र मिश्रा अश्वनी द्विवेदी राम प्रताप पांडे राजाराम गुप्ता विनय गुप्ता मोनू सिंह डॉक्टर अमरनाथ मल्ल राजू तिवारी सभासद सुशील निगम विजय यादवग्राम प्रवेश भारती आदि पहुंचकर भगवान के दर्शन किये

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल रुद्रपुर कोतवाली पहुंचकर किया पूजन अर्चन

रुद्रपुर नगर के कोतवाली मे  पत्रकार मनोज रुंगटा  प्रत्यूष बिहार स्कुल प्रदीप गुप्ता राम जानकी मंदिर ठाकुर द्वारा मंदिर सहित अन्य मंदिर पर जन्मोत्सव मनाया गया रुद्रपुर कोतवाली को भव्य एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया था जहां पूजन थाना प्रभारी विनोद सिंह ने कराया इस दौरान देर रात्री जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने भी पूजन अर्चन किया

नवाब हुसैन नियाजी के भजनों पर .श्रद्धालु देर रात तक झूमे 

रुद्रपुर कोतवाली में जन्माष्टमी के पर्व रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया  जिसमे बरहज के शहनाई वादक नवाब हुसैन नियाजी द्वारा गाये भजनों पर उमड़ी भीड़  देर रात तक झूमती रही

बुधवार, 13 अगस्त 2025

समाजवादी पार्टी के जिला सचिव बने राम केवल यादव*

रुद्रपुर देवरिया  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर  प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने रूद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम सेखुई निवासी रामकेवल यादव को जिला सचिव मनोनीत कर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।रामकेवल को पार्टी के प्रति  ईमानदारी व निष्ठा कार्यकर्ता के रूप में गिनती होती है

जिला सचिव पद मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि रामकेवल यादव अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ करेंगे

मंगलवार, 12 अगस्त 2025

पुलिस अधीक्षक ने किया लार थाना का औचक निरीक्षण दिया आवश्यक दिशा निर्देश

रुद्रपुर देवरिया पुलिस अधीक्षक व्रिकात वीर ने मंगलवार को  लार थाना पहुचे जिसमे थाना भवन, मेस तथा बैरकों का औचक निरीक्षण किया गया साथ ही थाना मालखाना व थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों का गहनता से अवलोकन कर संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया 

थाना कार्यालयः

एस पी ने कार्यालय सम्बधी सभी रजिस्टरों का निरीक्षण किया और सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिसके क्रम में भूमि विवाद रजिस्टर की चेकिंग के दौरान भूमि विवाद सम्बन्धित सभी मामलों को भूमि विवाद रजिस्टर में अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया व राजस्व टीम के साथ समन्वय स्थापित कर समय से निस्तारण कराने व विवादित सभी प्रकरणों में निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया। इसी क्रम में फ्लाई शीट रजिस्टर को चेक किया जिसमें थानें के सभी हिस्ट्रीशीटरों की प्रभावी निगरानी करने हेतु निर्देश दिया गया तथा समाधान रजिस्टर की चेकिंग की गयी जिसमें सम्बन्धित मामलों को समय से निस्तारण करने व फीडबैक लेने हेतु निर्देश दिये गए। इसके अतिरिक्त थाने की साइबर यूनिट का निरीक्षण भी किया गया जिसके दौरान प्रशिक्षित कर्मियों  को  साइबर अपराधों से संबंधित मामलों के  त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु  निर्देशित किया गया। 

बैंक चेकिंग

एस पी ने थाना क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले बैंकों व ग्राहक सेवा केन्द्रों पर आवश्यक पुलिस बल लगाकर नियमित चेकिंग किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । 

महिला हेल्प डेस्क

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर का निरीक्षण किया गया जिसके क्रम में बताया गया कि महिला सम्बन्धी अपराधों को महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर पर जरूर अंकित करें तथा सभी मामलों का समय से निस्तारण करने व उसका फीडबैक लिये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 

कंप्यूटर कक्ष

एसपी ने कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीनएस कर्मचारियों को सीसीटीएनएस के सभी फार्मों की फीडिंग के बारे में पूछताछ की गयी तथा सम्बन्धित पुलिस कर्मियों को समय से फीडिंग करने हेतु निर्देश दिये गये तथा IGRS से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करवाकर जाँच आख्या समय से अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया ।

विवेचना कक्ष

 थाना परिसर में नवनिर्मित विवेचना कक्ष का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान विवेचकों को लंबित मुकदमों की त्वरित एवं गुणवत्तापरक विवेचना करते हुए यथाशीघ्र  निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

बैरक

थाना परिसर के निरक्षण के क्रम में बैरक का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई आदि के  सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

रात्रि गश्त/पिकेट

अपराधों की रोकथाम हेतु थाना क्षेत्र में पुलिस की गतिविधि बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण पिकेट व गश्त पार्टी की समयानुसार ड्यूटी लगाए जाने हेतु निर्देश दिए गए ।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी अधि0/कर्म0गण को थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के सभी रजिस्टरों के सुसंज्जित ढंग से रख-रखाव व कम्प्यूटर सम्बन्धित उपकरणों की उचित रख-रखाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । इसके उपरांत  महोदय द्वारा  थाने पर मौजूद समस्त  पुलिस कर्मियों  को आगामी पर्व-त्यौहारों के दृष्टिगत व कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए ब्रीफिंग की गयी।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री दीपक कुमार शुक्ल एवं प्रभारी निरीक्षक लार उमेश वाजपेयी सहित थानें के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

सोमवार, 11 अगस्त 2025

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सोमवार को पीएमश्री राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज, देवरिया में विशेष जागरूकता एवं दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक  विक्रांत वीर ने स्वयं एल्बेंडाजोल दवा का सेवन कर किया।

मोबाइल बच्चो के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को करता है प्रभावित जिलाधिकारी दिव्या मित्तल

जिलाधिकारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “स्वस्थ बच्चे ही देश का भविष्य हैं। केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी बच्चों का स्वस्थ होना आवश्यक है। आजकल बच्चों का अधिक समय इंटरनेट पर बीतता है, जो उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित करता है। मोबाइल और इंटरनेट का सीमित उपयोग करें, किताबें पढ़ने की आदत डालें, इनडोर-आउटडोर खेलों में भाग लें, घूमने जाएँ और संतुलित व पौष्टिक आहार लें।

जनपद में एक से 19 वर्ष की आयु के लगभग 15.3 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाने का लक्ष्य

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में एक से 19 वर्ष की आयु के लगभग 15.3 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य है। यह दिवस वर्ष में दो बार — फरवरी और अगस्त — आयोजित होता है। जो बच्चे किसी कारणवश दवा नहीं ले पाए हैं, उन्हें 14 अगस्त को मॉप-अप राउंड के माध्यम से दवा दी जाएगी।

स्वच्छता अपना कर स्वस्थ जीवन शैली जीये पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर

पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को स्वच्छता अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कृमि संक्रमण से बचाव के लिए नाखून छोटे और साफ रखें, हमेशा साफ पानी पिएं, खाने को ढककर रखें, फल-सब्जियां धोकर खाएं, आसपास सफाई रखें, जूते पहनें, खुले में शौच न करें और हमेशा शौचालय का प्रयोग करें। खाने से पहले और शौच के बाद हाथ साबुन से धोना न भूलें।

डीएम और एसपी ने बच्चों के साथ किया कृमि नाशक दवा का सेवन

कार्यक्रम में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कृमि संक्रमण के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डीएम और एसपी ने बच्चों के साथ मिलकर दवा का सेवन किया और सभी को इसे नियमित रूप से लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ॰अनिल कुमार गुप्ता,डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पाण्डेय, जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, स्वास्थ्यकर्मी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

शनिवार, 9 अगस्त 2025

महिला कांस्टेबल बहनों ने थाना प्रभारी के कलाई पर बाधी राखी

रुद्रपुर देवरिया अपनी ड्यूटी की निर्वाह करते हुए महिला कांस्टेबलों ने रक्षाबंधन पर अपने घर न जा पाने पर अपने थाना प्रभारी विनोद सिंह की कलाई पर राखी बांधकर बहन का फर्ज निभाया जहां प्रभारी ने बहनों का मुंह मीठा करवाया 

थाना प्रभारी विनोद सिंह ने कहा कि पुलिस की एक ऐसी ड्यूटी है जहां कोई भी त्यौहारअपना थाना ही होता है जहां आज बहनों ने रक्षाबंधन पर हमे राखी बांधकर अपने त्यौहार को मनाया

रक्षाबंधन पर रोडवेज बस की इंतजार में खड़े महिलाएं बहने इंतजाम पर उठा सवाल

 रुद्रपुर देवरिया रक्षा बंधन के दिन शनिवार को 11:30 पर सैकड़ो की संख्या में महिलाएं बहने व पुरुष रोडवेज बसकी इंतजार में .बस स्टेशन पर खड़े दिखाई दिए जबकि रोडवेज परिवहन निगम द्वारा अतिरिक्त बस की व्यवस्था कहीं गई थी उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर तीन दिन शुक्रवार शनिवार और रविवार अर्द्ध  रात 12:00 तकहिलाओं बहने सहित एक सह यात्री को नि शुल्क यात्रा करने का निर्देश दिया है जिसमें अतिरिक्त बस भी लगाने की व्यवस्था कही थी  शुक्रवार को रोडवेज परिसर में लगभग 11.30 पर वस न होने से सैकड़ो की संख्या में महिलाएं बहने पुरुष बस के इंतजार में खड़े रहे गौरी बाजार निवासी रमेश कोइलगडढ़ा निवासी गणेश प्रसाद मदनपुर निवासीउमाशंकर ने बताया कि .हम परिवार के साथ एक घंटा से वस इंतजार कर रहे हैं अभी तक रोडवेज की बस नहीं आई जिससे हम लोगों को मजबूरन प्राइवेट बस का सहारा लेना पड़ रहा है

रोडवेज बस स्टैंड पर वे धड़क सवारी भर रही है प्राइवेट बस पुलिस मुक दर्शक

रुद्रपुर देवरिया रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर हर चौराहे पर पुलिस ड्यूटी लगाई गई है ताकि रक्षाबंधन के त्योहार पर लगने वाली महिलाओं की भीड़ में कोई बाधा न उत्पन्न हो लेकिन पुलिस के रहते हुए भी प्राइवेट बस वाले धड़ल्ले से बस स्टेशन पर खड़ा कर सवारी भर रहे हैं जहां पुलिस मुख्य दर्शक बनी हुई है

रक्षाबंधन के दिन शनिवार को मेंन  मार्केट जमुनी चौराहा सेमरौना खजुआ चौराहा आदर्श चौराहा बस स्टेशन .आदि पर रखी वह मिठाई की दुकान सजी थी जिसमें रुद्रपुर कोतवाली द्वारा जो पिकेट पॉइंट पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी शनिवार के दिन .बहनों के आवागमन पर रोडवेजस्टैंड पर काफी भीड़ थी जहां प्राइवेट बस वाले बस खड़ा करके सवारी भर रहे थे वहीं पिकेट ड्यूटी कर रही पुलिस मूक दर्शक बनकर खड़ी थी

नगर में मुख्य जाम का कारण ई रिक्शा व प्राइवेट गाड़ीया है जो कहीं भी खड़ी कर सवारी भरने लगते हैं जिससे आए दिन जाम लग जाता है हालांकि थाना प्रभारी विनोद सिंह ने कुछ दिन पूर्व मेंन मार्केट मे ठेले वालो को सड़क पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी थी

विधायक जयप्रकाश निषाद ने बहनों से बंधवाई राखी रक्षाबंधन पर दिया एकता का संदेश

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री  विधायक जय प्रकाश निषाद द्वारा उनके निवास स्थान लक्ष्मीपुर स्थित मैरेज लान में रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया जहां क्षेत्र से उपस्थित सैकड़ो महिलाएं व बहनों ने उनके कलाई पर राखी  बांधकर पुनः विधायक बनने का आशीर्वाद दिया विधायक ने भी उनका रक्षा करने का वचन लिया

बहनों को राखी पर उपहार देकर विधायक ने किया विदा

रक्षाबंधन के त्योहार पर शनिवार को रूद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के अवधपुर से जयंती देवी मैना देवी प्रतिमा  ग्राम बनकटा से सुंदरी देवी चंद्रावती देवी भाजवंती देवी परसा जंगल से फूलमती जयंती पुष्पा देवी भृगसरी से निर्मला देवी आदि सैकड़ो महिलाओं में विधायक जयप्रकाश निषाद .की कलाई पर रक्षा सूत्रबंध वाध कर उन्हें पुनः विधायक बनने का आशीर्वाद दिया और कहां की .विधायक जयप्रकाश निषाद जीवन भर बहनो और जरूरत मंदों की सेवा कर उनकी हिफाजत करे

विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि मै भाग्यशाली हूं कि रक्षाबंधन पर सैकड़ो बहनों ने राखी बांध कर भाई-बहन के अटूट रिश्ते को मजबूत किया 

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्व विजय निषाद जितेंद्र निषाद राजीव गुप्ता संगम घर द्विवेदी पूर्व नंगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया राजेश यादव सुनील निषाद जितेंद्र गुप्ता राम संतोष शुक्ला कमलेश सिंह ऋषि सिंह वैभव सिंह .राजीव गुप्ता .राजू यादव .कर्मवीर सिंह सोलंकी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

अवनीश यादव ने निभाया भाई का फर्ज .स्व प्रेमचंद की बेटियो से वधवायी राखी

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष ने फतेहपुर  निवासी स्व  प्रेमचंद यादव की बेटी जिन्हे वह बहन मानते हैं उनसे रक्षाबंधन पर उनसे अपने कलायी पर राखी वधवाते  हुए उनके रक्षा की शपथ ली और कहा कि स्व प्रेमचंद यादव के वेटियो को मैं अपनी बहन मानता हूं जिससे मैं प्रति वर्ष  रक्षाबंधन पर राखी बंधवाता हूँ

बताते चले की जमीन विवाद को लेकर प्रेमचंद की हत्या हो गई थी जिसमें परिवार अकेला पड़ गया था जहां सपा नेता अवनीश यादव ने उनके बेटियों कोअपना बहन बनाया था

ओवरटेक के चक्कर में कार व बाइक की हुई भिड़ंत दो घायल

 रुद्रपुर देवरिया रक्षा बंधन के दिन शनिवार के दोपहर रुद्रपुर पिडरा मार्ग पर गोनाह के समीप ओवर टेक के चक्कर में कार वाईक की भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी तेज थी कि कार का एयरबैग खुल गया जिसमें बाइक सवार भाई व बहन घायल हो गए 

बताया जाता है कि ग्राम पिड़री निवासी पवन यादव पुत्र पुरुषोत्तमव अपनी बहन निशा के साथ रुद्रपुर से वाइक से अपने घर  जा रहे थे कि मझना  पुल के आगे से ही ओवरटेक करने लगे जहां विपरीत दिशा से आ रही कार से भिड़ गए जिसमें दोनों घायल हो गए सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद सिंह मौके पर पहुंचकर कार को अपने कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भिजवाया

शुक्रवार, 8 अगस्त 2025

फर्राटा फैन मे उतरा करंट, नानी और नाती की दर्दनाक मौत मां की हालत चिंताजनक

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर थाना क्षेत्र के जोगिया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की शाम करंट की चपेट में आकर नानी और आठ माह के नाती की दर्दनाक मौत हो गई वही अदम्य की माता गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिनका इलाज चल रहा है इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है

 जानकारी के अनुसार बिंदु देवी उम्र  60 वर्ष की बेटी गरिमा की शादी एक साल पूर्व गगहा थाना क्षेत्र के वावु डेमुसा मे हुई थी। गरिमा पिछले एक महीने से अपने मायके जोगिया बुजुर्ग आई हुई थी। 

हादसे के बाद गाँव मे मचा कोहराम, परिवार में पसरा मातम

शुक्रवार के दोपहर तेज वारिस हो रही थी तभी अचानक 2.30 बजे विजली आ गयी उस वक्त नानी बिंदु देवी अपने नाती अदम्य (8 माह) के साथ लेकर खटिया पर खिला रही थी वहा फर्राटा फैन चल रहा था। अचानक फैन गिर पड़ा और उसमें करंट फैल गया, जिससे दोनों उसकी चपेट में आ गए करंट लगता देख गरिमा दौड़कर बचाने आई जिसके कारण वह भी करंट की चपेट में आ गई 

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने सभी को रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये हालत गंभीर होने पर डाक्टरो देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया जहा डाक्टरो ने विन्दु व अदम्य को मृत घोषित कर दिया और गरिमा  को  मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया जहां हालात उसकी चिंताजनक है इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू दुबे ने बताया कि रामा यादव की पांच लड़कियां हैं लड़के नहीं है गरिमा सबसे छोटी लड़की है सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद सिंह देर रात्री मौके पर पहुंच गये


सदर स्टेशन देवरिया पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत चला जागरूकता अभियान, महिलाओं को अधिकारों की दी गई जानकारी

महिलाएं समाज की शक्ति अभिषेक पांडे  देवरिया। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के तहत देवर...