शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023

भुगतान के बाद भी बिजली विभाग ने पीजी कॉलेज में नहीं

 मनोज रूगंटा



विभाग द्वारा बनाए गए एस्टीमेट में 10 माह पूर्व विभाग मे कालेज ने लगभग दो लाख किया है जमा

रुद्रपुर देवरिया कछरांचल का एकमात्र पीजी कॉलेज रामजी सहाय मे छात्रों को लो वोल्टेज से हो रही असुविघा को देखते हुए कॉलेज ने विद्युत विभाग के द्वारा बनाए गए एस्टीमेट का भुगतान करने के बाद भी क्षमता वृद्धि नहीं की गई जिसको लेकर कॉलेज के छात्र-छात्राएं आक्रोशित हैं जिसके तहत उन्होंने एसडीओ रुद्रपुर को एक पत्र देकर नाराजगी जाहिर की 

दिए गए पत्र में छात्राओं ने कहा कि रामजी सहाय पीजी कॉलेज में लो वोल्टेज की समस्या थी जहां कॉलेज ने लो वोल्टेज व विद्युत भार की कम  क्षमता को देखते हुए विद्युत विभाग मे क्षमता वृद्धि का प्रार्थना पत्र दिया  जहां विभाग ने सितंबर 22 को लगभग 2 लाख का एस्टीमेट ट्रांसफॉमर्स सहित क्षमता वृद्धि का भेजा था जिसमें विभाग ने फरवरी 2023 को भुगतान कर दिया आज 10 माह बीतने को हो गया विभाग ने अभी तक क्षमता वृद्धि नहीं की प्राचार्य डॉ बृजेश कुमार पांडे ने बताया कि लो वोल्टेज से छात्राओं को पढ़ाई संबंधित कार्य सुचारू से नहीं हो पा रहा था जिसको देखते हुए विभाग के बनाए गए एस्टीमेट के अनुसार कालेज ने भुगतान कर दिया परंतु अभी तक क्षमता वृद्धि न होना यह विभागीय लापरवाही है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...