शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023

भारत की एकता व अखंडता त्याग की प्रतिमूर्ति थे सरदार पटेल - शरद वर्मा

मनोज रूंगटा



रुद्रपुर देवरिया लौह पुरुष सरदार पटेल की 73 वीं पुण्य तिथि  पर समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा रा स पी जी कालेज मे श्रद्धांजलि अर्पित की गई

 समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव डॉ. शरद वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में एक थे जिन्होंने बिना युद्ध किये 565 देशी रियासतों का विलय करा कर देश की एकता और अखंडता को कायम रखने का मिसाल पेश करने मे त्याग की प्रतिमूर्ति थे उन्होंने देश के प्रथम गृहमंत्री और उप प्रधानमंत्री पद के दायित्वों को भी संभाला,  असरदार होने की वजह से  ही वे सरदार कहलाये

 जिला सचिव डॉ गौरव पाण्डेय ने कहा कि हमे पटेल जी के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प दिलाया

  जिला उपाध्यक्ष डॉ विमल कुमार ने कहा कि देश मे इस समय जैसा माहौल है उसमें सरदार पटेल के विचार और प्रासंगिक हो जाते हैं,   श्रद्धांजलि सभा में डॉ आनंद मोहन,  मुकेश चौधरी ,संजय कुमार सहित  अन्य लोग भी उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...