बुधवार, 13 दिसंबर 2023

न.पं. रूद्रपुर मे स्वच्छता जन जागृति पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

मनोज रूंगटा



 रुद्रपुर देवरिया नगर पंचायत रूद्रपुर मे स्वच्छता जन जागृति दिवस पर कार्यशाला आयोजित किया गया  जिसमे अधिशासी अधिकारी द्घारा  नगर के समस्त वार्डों में गठित स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्यों को डिजिटल आमंत्रण के माध्यम से आमंत्रित करते हुए समिति के समस्त सदस्यों को स्थाई पहचान पत्र आई डी कार्ड  उपलब्ध कराते हुए समिति के सदस्यों को दायित्व एवं समिति के गठन का उद्देश्य आदि से परिचित कराते हुए समिति के सदस्यों को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म जैसे फेसबुक इंस्टाग्राम ट्विटर आदि पर आईडी बनाने हेतु प्रशिक्षित किया गया

कार्यशाला में  नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम,अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव, लिपिक राम विनोद शुक्ला  व सभासदो  द्वारा प्रशिक्षित किया गया एवं शासन के सोशल मीडिया हैंडल्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि आईडी को क्यूआर कोड के माध्यम से स्कैन करवाते हुए नगर पंचायत रुद्रपुर के समस्त वार्डों के वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्यों तथा सभासद गणों तथा कर्मचारियों को जोड़ने का कार्य कराया गया l

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...