सोमवार, 18 दिसंबर 2023

तीन दिवसीय स्काउट गाइड का हुआ समापन



 मनोज रुंगटा

रुद्रपुर देवरिया बस स्टेशन स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय  ब्लॉक स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत कुमार चौबे व जिला स्काउट शिक्षक संजय मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया जहां अतिथियों ने स्काउड गाइड में प्रतिभागियों को प्रशक्ति पत्र देकर उत्सावर्धन किया तथा स्काउट गाइड के नैतिक आदर्श को अपने नित्य जीवन में चर्चा करने का संकल्प दिलाया और कहां की स्काउट गाइड से शिक्षा के साथ मन भी स्वस्थ होता है 

प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश सिंह ने प्रशिक्षण शिविर लगाने की अनूठी पहल पर शुभकामनाएं देते हुए प्रशिक्षण को जीवन में मन वचन और कर्म से शुद्ध एवं विनम्र होने की शपथ दिलाई 

इस अवसर पर विंध्यवासिनी पांडे अग्निवेश दीक्षित उषा रानी पूनम देवी मीरा गुप्ता सरिता गुप्ता पूनम यादव  सुनीता रावत राम जनक यादव सुशील यादव अविनाश सिंह ओम राम जनक यादव ओम प्रकाश शुक्ला दिव्या सिंह वंदना पांडे सीमा वर्मा मनीष सोनकर आदि लोग उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...