दिवंगत पत्रकार के परिजनों को डी एम ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष दी आर्थिक सहायता
मनोज रूगंटा
जिलाधिकारी व सदर विधायक ने पत्रकार के घर पहुचकर की शोक संवेदना व्यक्त
रूद्रपुर देवरिया हिन्दुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार धर्मेन्द्र कुमार मिश्र असामयिक निधन पर सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी एवं जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने दिवंगत पत्रकार के घर पहुंच कर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उनकी पत्नी निकू मिश्र को राहत राशि स्वरूप पाँच लाख रूपये का चेक प्रदान कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुये उन्हें हर संभव सहयोग के लिए कहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पत्रकारों एवं उनके परिजनों के हर सुख-दुख की घड़ी में उनके साथ
सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पत्रकारों एवं उनके परिजनों के हर सुख-दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये की राहत राशि प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें