मंगलवार, 6 फ़रवरी 2024

जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया बंधु उपेन्द्र नाथ सिह कहा मानव सेवा सबसे बड़ा पुनीत कार्य

 जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया बंधु उपेन्द्र नाथ सिह कहा मानव सेवा सबसे बड़ा पुनीत कार्य


दिव्यांशी सिंह के जन्मदिन पर जरूरतमंदों में वाटा गया कंवल
 

रुद्रपुर देवरिया प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष रुद्रपुर के मण्डल उपाध्यक्ष विनीत सिंह ने अपने पुत्री दिव्यांशी सिंह के जन्मदिन पर एक कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों में कंबल वितरण  किया । 

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बंधु उपेन्द्र नाथ सिंह ने कंबल वितरण के दौरान कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इस ठंड में कंबल वितरण एक पुनीत कार्य है 

सिंह ने कहा कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे। सर्दी के इस मौसम में गरीबों को गर्म कपड़े वितरण करना सच्ची मानव सेवा है

 मंडल उपाध्यक्ष विनीत सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा

उन्होने कहा यह कम्बल हर उस गरीब व बुजुर्गों के लिए जीवन दायिनी साबित होगा जिनके पास ठण्ड से बचने का और कोई उपाय नही है। इस गलन भरी ठंड में कंबल वितरण से बड़ा पुनीत कार्य कुछ नहीं हो सकता।

मौके पर सोमनाथ सिंह,दशवंती देवी,फूलपात्ती देवी,संध्या देवी,बेली देवी,दुर्गावती देवी,हैदर,फेकू यादव,बच्चन पासवान आदि लोगो की उपस्थिति थी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मोटरसाइकिल के ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर वरई वार्ड निवासी राकेश पुत्र स्वर्गीय राम नगीना की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस में ...