सांसद कमलेश पासवान ने डेढ़ करोड़ के लागत से नौ परियोजनाओं का किया शिलान्यास
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष. विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने अपने निधि से दिये डेढ़ करोड़
मनोज रूंगटा
मोदी व योगी जी के कार्यकाल में समाज के अंतिम व्यक्ति का भी हो रहा है उत्थान डॉ धर्मेंद्र सिंह
रुद्रपुर विधानसभा के चारों जनप्रतिनिधि विधान सभा के विकास के लिए सदैव तत्पर सांसद कमलेश पासवान
रुद्रपुर देवरिया भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष. विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने अपने निधि से दिये डेढ़ करोड़ की नव परियोजनाओं का शिलान्यास रविवार को पचलड़ी स्थित उदय एकादमी के प्रांगण में बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान ने किया
जहां उपस्थित मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह बांसगांव सांसद कमलेश पासवान का स्वागत क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम बंधु उपेंद्र सिंह राजकुमार गुप्ता विनोद गुप्ता राम सुधारे पासवान जनार्दन राव छोटे सिंह सुभाष चंद्र मद्धेशिया माहेश मणि रमेश तिवारी राजेश त्रिपाठी विश्व विजय निषाद कर्मवीर सोलंकी नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल राम संतोष शुक्ला वैभव सिंह ऋषि सिंह आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया
डी के यादव ने अपने समर्थकों के साथ की भाजपा का सदस्यता ग्रहण
इस दरमियान डी के यादव ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की
डॉ धर्मेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा सबका साथ सबका विकास का नारा देकर समाज के अंतिम व्यक्ति का भी उत्थान किया जा रहा है जहां आज सड़क बिजली पानी से लेकर गरीबों को मुक्त राशन आवास किसान सम्मान निधि आयुष्मान कार्ड के तहत मुफ्त इलाज दिया जा रहा है
सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा में हमको लेकर चार जनप्रतिनिधि हैं जो लगातार विधानसभा के विकास कार्यों में अपना योगदान दे रहे हैं जो अब तक करोड़ों रुपए के विकास कर कर चुके और आगे भी रुद्रपुर विधानसभा में विकास करने के लिए तत्पर रहेंगे
लोक सभा चुनाव 2024 में 400 के पार की भरी हुंकार
उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में 400 के पार का नारा देते हुए पुनः मोदी जी को लाने की बात कही
शिलान्यास कार्यक्रम में सुनील पासवान अंजीत पासवान अनिरुद्ध चौधरी सुनील गुप्ता मदन मोहन गुप्ता जितेंद्र गुप्ता कौशल किशोर सिंह जय बहादुर गौतम आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें