मंगलवार, 5 मार्च 2024

एस डी एम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मतदाता जागरूकता वैन

 एस डी एम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस वैन 

मनोज रूंगटा

लोकतंत्र के  महापर्व में मतदान कर अपनी सहभागिता निभाए एस डी एम

रूद्रपुर देवरिया आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में चलाए जा रहे हैं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रुद्रपुर तहसील  से मंगलवार को  एस डी एम रत्नेश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एलईडी बन कम वोटर टर्नआउट वाले बूथों पर जाकर मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु प्रेरित करेगी

एस डी एम रत्नेश तिवारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस वैन रुद्रपुर में भ्रमण करेगी और वहां के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करेगी।

 उन्होंने ने सभी मतदाताओं से अनुरोध है किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भारी से भारी संख्या में मतदान करें तथा अपने कर्तव्यों एवं दायित्यों का निर्वहन करें। साथ ही साथ मतदाता सूची में अपने नाम का मिलान कर लें। यदि मतदाता सूची में नाम नही है तो, मतदाता सूची में नाम जोड़े जा रहे हैं।  इसके माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा लें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता निभाए।

 इस अवसर पर एस डी एम रत्नेश तिवारी नायब तहसीलदार रुद्रपुर अनिल तिवारी नायब तहसीलदार महेन शिवेंद्र कौन्डिल कांनुगो सहित राजस्व कर्मी उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...