शनिवार, 9 मार्च 2024

अनियंत्रित बाइक के टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की हुई मृत्यु

 अनियंत्रित बाइक के टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की हुई मृत्यु

मनोज रूंगटा

 परिजनो ने अस्पताल में काटा ववाल 

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रूद्रपुर निवही मार्ग पर ग्राम हड़ही के समीप शनिवार के शाम अनियंत्रित बाइक सवारो ने साइकिल सवार वृद्ध को ठोकर मार दी जिससे वह घायल हो गया जहां परिजन रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल बाइक सवारो को जिला अस्पताल भिजवाते हुए वृद्व के शव पोस्टमार्टम हेतू भेजवाया

पुलिस ने घायल बाइक सवार को भिजवाया जिला अस्पताल

 जानकारी के अनुसार शुभम भारती पुत्र राजेश विनय भारती पुत्र रामनरेश निवासी वोहाबार थाना झगहा रुद्रपुर बाइक से अपने गांव जा रहा था कि ग्राम हड़ही के समीप ग्राम जंगल डोमडीला निवासी राम केवल पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मी उम्र 60 वर्ष रुद्रपुर से बाजार कर घर जा रहे थे कि अनियंत्रित बाइक सवारो ने ठोकर मार दिया जिससे वृद्व की मौत हो गई सूचना मिलते ही रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर परिजनों की भीड़ लग गई जहां मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रतन पांडे ने फोर्स के साथ घायलों को जिला अस्पताल भिजवाते हुए वृद्व के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

चाकू से हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

रुद्रपुर/देवरिया। थाना एकौना पुलिस ने चाकू से हमला कर युवक को घायल करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...