आग से आधा दर्जन से अधिक बकरियां जली चार की हुई मौत
मनोज रूंगटा
प्रशासन का भय नहीं दिख रहा है पराली जलाने वाले किसानों में
रुद्रपुर देवरिया शुक्रवार को तेज पछुआ हवा में डंठल में लगी आग से अफरा तफरी घंटो मची रही जहां पुलिस प्रशासन हलकान रहे डंठल जलाने वाले किसानों पर पुलिस प्रशासन का कोई भय नहीं दिख रहा है रोज किसान चोरी छिपे पराली जला रहे हैं जिससे अन्य किसानों की खेत में खड़ी फसल को लेकर चिंता सताने लगी है आज से आधा जमीन से अधिक बकरियां जली जिसमें चार की मौत हो गई
शुक्रवार को पिड़रा रोड पर मझने नाले के आगे डंठल की आग मे पछुआ हवा ने विकराल रूप दे दिया जहां आधा दर्जन गांव ड़ोमडीला अधरंगी काशीपुर खजुआ दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के पीछे आग में तांडव मचाया जहां किसी अनहोननी के भय से लोग सहमे रहे लेकिन आग का विकराल रूप में दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के पीछे सहनकोट में झोपड़ी डालकर रह रहे अमरनाथ की आठ बकरियां आग की चपेट में आ गई जिसमें चार की मौत हो गई किसी तरह फायर ब्रिगेड ,पुलिस प्रशासन व ग्रामीणों के मुस्तैदी से लगने के बाद आग पर काबू पाया गया
एस डीएम क्षेत्राधिकारी तहसीलदार नायव तहसीलदार पहुचे मौके पर
यह घटना रोज की है कहीं न कहीं किसान पराली में आग लगा दे रहे हैं उधर महीनौ से तहसील में मीडिया के द्वारा पराली जलाने वाले पर होगी कार्रवाई का स्लोगन चलता रहा परंतु किसानों में प्रशासन का भय नहीं दिख रहा है रोज पराली जलाई जा रही हैं जिससे किसानों के खड़ी फसल भी नुकसान हो रही है


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें