गुरुवार, 4 अप्रैल 2024

डी.एम ने की मानवीय पहल, आगजनी से पीड़ित परिवार को दिए डेढ़ लाख रुपये

 डी.एम ने की मानवीय पहल, आगजनी से पीड़ित परिवार को दिए डेढ़ लाख रुपये

मनोज रुंगटा

21 अप्रैल को भोला के बेटी की शादी थी आग से गृहस्थी की समस्त सामग्री जलकर हुयी खाक

रूद्रपुर देवरिया देवरिया जनपद के जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने एक मानवीय पहल की है जिसकी हर-तरफ चर्चा हो रही है। डीएम की इस पहल से न केवल एक बेटी की शादी होगी बल्कि आगजनी में नष्ट हुई गृहस्थी की भी भरपायी संभव होगी। 

  ग्राम अहिरौली ब्लाक रामपुर कारखाना निवासी भोला मजदूरी करके अपना गुजर वसर  करते है उनकी चार पुत्रियां एवं एक बेटा है  भोला  ने अपनी तीसरी वेटी   की शादी तय की थी जहा एक अप्रैल को भोला के घर आग लगी थी जिसमें उसकी गृहस्थी की सामग्री धान, गेहूं, साइकिल मशीन, कपड़ा, दैनिक उपयोग की सभी वस्तुएं सहित  शादी की तैयारियों से जुड़ी सामग्री, उपहार व नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि इस विपत्ति का सामना कैसे करे। गांव के प्रबुद्ध लोगों ने उसकी कुछ तात्कालिक मदद की लेकिन, ये नाकाफी थी

  जिलाधिकारी ने  समाचार पत्रों में प्रकाशित ख़बर को संज्ञान में लेकर जन सहयोग से पीड़ित की मदद की

 जिलाधिकारी ने प्रकरण को संवेदनशीलता के साथ लिया और संवेदनात्मक पहल की, जिस पर जनसहयोग से डेढ़ लाख रुपये एकत्र हुए, जिसे आज डीएम ने कमलेश पुत्र भोला को ग्राम प्रधान मोहम्मद इमरान की उपस्थिति में सौंपा।

कमलेश ने अपनी बहन के शादी में डीएम को दिया न्यौता 

डी एम ने शुभकामना देते हुए हर संभव मदद का दिया आश्वासन

 जिलाधिकारी ने कमलेश को उसकी बहन की शादी के लिए शुभकामना देते हुये हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। कमलेश ने इस सहयोग के लिए डीएम का आभार व्यक्त किया और 21 अप्रैल को होने वाली शादी में शामिल होने के लिए निमंत्रण भी दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...