मनोज रूंगटा
प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व आज एस पी जी का कार्यक्रम स्थल पर उतरेगा हेलीकॉप्टर
रुद्रपुर देवरिया लोकसभा चुनाव को लेकर 26 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रुद्रपुर में होने वाली जनसभा को लेकर एस पी जी के अधिकारियों में तहसील सभागार में संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक निर्देश दिया तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पहुंचकर बन रहे हेलीपैड वह सुरक्षा व्यवस्था के मद्दे जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा से जानकारी प्राप्त करते हुये आवश्यक निर्देश दिया
गुरुवार को रुद्रपुर तहसील सभागार में एसपीजी के ए आई जी अजय कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक निर्देश दिया बैठक में जिला अधिकारी अखंड प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी एस डी एम रत्नेश तिवारी क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें