गुरुवार, 6 जून 2024

देवरिया डिपो में संविदा चालक के पद पर भर्ती हेतु आवेदन आरम्भ

देवरिया डिपो में कुल संविदा चालकों की वर्तमान में रिक्त जगह 47

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया  देवरिया डिपो में संविदा चालक के पद पर भर्ती हेतु आवेदन आरम्भ हो गयी है, जिसमें देवरिया डिपो में कुल संविदा चालकों की वर्तमान में रिक्त जगह 47 है, जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किये गए है। बसों की उपलब्धता के सापेक्ष सीटो की संख्या घटायी एवं बढ़ाई जा सकती है। 

यह जानकारी सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक मो इरफान ने दी

7 जून को खुखुंदू थाना चौराहा, 10 जून को राजकीय आईटीआई देवरिया, 14 जून को चेरो चौराहा, 18 जून को मईल चौराहा, 20 जून को भटनी नूरीगंज, 24 जून को तरकुलवा बंजरिया मोड तथा 28 जून को बघौच घाट में कैंप संविदा चालक की भर्ती हेतु होगा कैम्प का आयोजन

 उन्होने वताया कि 7 जून को खुखुंदू थाना चौराहा, 10 जून को राजकीय आईटीआई देवरिया, 14 जून को चेरो चौराहा, 18 जून को मईल चौराहा, 20 जून को भटनी नूरीगंज, 24 जून को तरकुलवा बंजरिया मोड तथा 28 जून को बघौच घाट में कैंप संविदा चालक की भर्ती हेतु कैम्प का आयोजन किया जाएगा।  भर्ती हेतु भारी वाहन चलाने का 2 वर्ष पुराना चालक लाइसेंस, शैक्षिक प्रमाण पत्र आठवीं पास, आधार कार्ड, उम्र 23 वर्ष 6 माह से कम न हो, लंबाई 5 फुट 3 इंच से कम न हो, दो पासपोर्ट साइज फोटो भर्ती हेतु मानक निर्धारित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...