रविवार, 16 जून 2024

प्रबन्धकों का उत्पीड़न नहीं करेंगे बर्दाश्त-रविकान्त मणि त्रिपाठी

मनोज रूगटा

राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ की मासिक बैठक सम्पन्न

रूद्रपुर (देवरिया) राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ की एक वैठक डी के एकेडमी रामलक्षन मे हुयी बैठक में विद्यालयों पर हो रहे उत्पीड़न पर चर्चा की गई 

बैठक को संबोधित करते हुए प्रवक्ता डॉ0 रविकान्त मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रबन्धकों के साथ किसी भी तरह का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए उनका संगठन चौबीस घंटे प्रबन्धकों के साथ खड़ा है। प्रबन्धक बेफिक्र होकर विद्यालय का संचालन करे  संगठन से जुड़े प्रबन्धक खुद को अकेला न समझें। पूरा संगठन उनके साथ है। प्रबन्धकों का अनावश्यक उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ लड़ाई के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहता है।बैठक में प्रबन्धकों ने अपनी-अपनी समस्या को अवगत कराया

 बैठक को जिला मन्त्री संजय कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, बरहज ब्लॉक अध्यक्ष जनार्दन चौहान, भलुअनी ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव,  यतीन्द्र देव गुप्ता, अमित प्रताप सिंह, मदन उपाध्याय, बीएन दुबे ने भी सम्बोधित किया 

।बैठक की अध्यक्षता दयानन्द सिंह तथा संचालन श्यामसुंदर यादव ने किया । डीके एकेडमी के प्रबंधक एडवोकेट विश्वविजय कुमार मल्ल ने सभी के प्रति आभार जताया । इस दौरान एडवोकेट विश्वविजय कुमार मल्ल को सर्वसम्मति से जिला विधिक सलाहकार का दायित्व सौंपा गया । बैठक में मुख्य रूप से दिग्विजय मल्ल, इमरान खान, सोनू तिवारी, रामभगत शर्मा, आनन्द त्रिपाठी, रामअवतार यादव, पंकज शुक्ला, श्याम विश्वकर्मा, चन्द्रदेव विश्वकर्मा, पंकज कुमार सिंह, अविनाश चंद पाण्डेय, विशाल सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में प्रबन्धक मौजूद रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...