मनोज रूंगटा
जमीन बंटवारे का था मामला. मृतक के पत्नी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर देवरिया सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बरडीहा अली में सोमवार की रात्री दो सगे भाईयों में जमीन विवाद को लेकर हुयी मार-पीट मे मोहन कनौजिया उम्र 40 वर्ष की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई जिसके सर में गंभीर चोट लगा था वहीं दूसरा व्यक्ति भी घायल है
सुरौली थाना क्षेत्र ग्राम वरडीहा अली में सोमवार की रात्रि जमीन बटवारा को लेकर दो सगे भाई मोहन कनौजिया व विजय कनौजिया ने कहासुनी में मारपीट हो गई जिससे मोहन कनौजिया के सर में गंभीर चोट लग गई जहां भाई सहित परिजनों से जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
जमीन विवाद को लेकर हुआ था विवाद
मृतक पांच भाईयों में तीसरे नंबर का था। भाई विजय कन्नौजिया और मोहन कनौजिया के बीच घर के बंटवारे को लेकर हमेशा विवाद होता रहता था। मृतक के सात बच्चे हैं, जिनमें पांच लड़कियां और दो लड़के हैं। मृतक की माता शैयनी देवी( 90) का रो- रो कर बुरा हाल है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
नए कानून के तहत सुरौली पुलिस ने 103 (1) के तहत हत्या का किया मुकदमा दर्ज
मृतक के पत्नी रंजना के तहरीर पर पुलिस ने विजय के विस्द्ध 103 (1)के तहत मुकदमा पंजीकृत किया

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें