अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद एसडीएम ने अधिवक्ताओं के संघ की बैठक
मनोज रूंगटा
गोरखपुर कमिश्नरी के जगह रुद्रपुर तहसील में सुनवाई होगी सर्वे के फाइल की
रुद्रपुर देवरिया राजस्व परिषद के आदेश पर एसडीएम रुद्रपुर को सहायक अभिलेख अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है जो हफ्ते में एक दिन रुद्रपुर सर्वे की फाइल की सुनवाई करेंगे
जनपद मे सर्वे के 23 गाँव जिसमें अधिकतम रुद्रपुर 16 बरहज 5 देवरिया सदर तहसील के दो गांव
बताते चले की देवरिया जनपद में 23 सर्वे के गांव हैं जिसमें अधिकतम रुद्रपुर 16 बरहज 5 देवरिया सदर तहसील के दो गांव हैं जहां मुवक्कील को सर्वे के फाइल में अपने सुनवाई के लिए गोरखपुर कमिश्नरी जाना पड़ता था पहले मुवकिल क सुविधा को देखते हुए तहसील में सप्ताह में एक दिन गोरखपुर कमिश्नरी के सहायक अभिलेख अधिकारी फाइल सहित आते थे वह जो लगभग सालो से आना बंद था सर्वे के गांव की समस्या को देखते हुए राजस्व परिषद में हर जनपद में सहायक अभिलेख अधिकारी बनाया है जिसमें देवरिया जनपद में एसडीएम रुद्रपुर रत्नेश तिवारी ए आर ओ का अतिरिक्त चार्ज लिया
एस डी एम ने प्रथम दिन सर्वे के फाइल की सुनवाई
एसडीम रत्नेश तिवारी ने गुरुवार को सर्वे की लगभग 30 से 35 फाइल अधिवक्ताओं के माध्यम से सुनी रत्नेश तिवारी ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत पहली बार अधिवक्ताओं के साथ एक सद्भावना मीटिंग रखी और सबको सहयोग देने की अपील की मीटिंग में सर्वे के नायव तहसीलदार अनिल तिवारी सहित अधिवक्ता उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें