सोमवार, 16 सितंबर 2024

एल टी तार की चपेट में आने से किशोर की हुई मौत,एक जख्मी

परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर काटा ववाल पुलिस के आश्वासन पर माने

रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र के छपरा खुर्द में रविवार की रात्री एल टी तार की चपेट मे आने से शिवम उम्र 12 वर्ष की मौत हो गयी वही साथ आ रहे गोलू  बुरी तरह जख्मी हो गया सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी  परिजन विद्युत विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुये जिम्मेदारो पर मुकदमा  दर्ज करने की मांग की

जानकारी के अनुसार एकौना थाना क्षेत्र के छपरा खुर्द निवासी शिवम पुत्र सिकंदर उम्र 12 वर्ष गोलू यादव पुत्र रामानंद यादव के साथ अपने खेत से घर वापस आ रहे थे कि एल टी का तार टूटकर ऊपर गिर गया जिससे शिवम की मौत हो गई और गोलू जख्मी हो गया

अपने चार बहनों में शिवम अकेला घर का चिराग था

सूचना मिलते ही एकौना थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए घटना पर ही मौत को लेकर परिजन सहित ग्रामीण विभाग को लेकर गुस्से में हो गए और शव को रखकर घंटो बवाल काटा परिजन एकौना थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा को तहरीर देकर एस डी ओ व जेई  सहित दोषियो के विरूद्ध   मुकदमा दर्ज करने की मांग की जहा पुलिस के आश्वासन परिजन माने तो पुलिस में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतू भिजवाया शिवम अपने परिवार में चार बहनों में अकेला घर का चिराग था

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...