शनिवार, 14 सितंबर 2024

पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने किया खुलासा माल हुआ घर से ही बरामद

 जागरूक लोगों ने चोरी की बड़ी घटना बताते हुए पुलिस को शीघ्र पर्दाफाश करने के लिए कहा था

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के चौहाटा वार्ड में गुरुवार की रात्रि गोरख विश्वकर्मा के घर हुयी चोरी का बड़ा दिलचस्प मामला सामने आया जहां चोरी गया समान चोर के घर से नहीं बल्कि उन्ही के घर से पुलिस ने बरामद किया 

बताते चले की गुरुवार की रात्रि गोरख विश्वकर्मा के घर अज्ञात चोरो द्वारा नगद रुपया सहित लाखों के जेवराज का चोरी होना बताया गया चोरी की घटना  सुनकर नगर के लोग पहुंचकर चोरी का घटना को बड़ा घटना बताते हुए शीघ्र चोर पकड़ने की बात कही जहां पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ छानवीन शुरू किया तो चोरी मे गया सामान उन्हीं के घर से वरामद हुआ पूछताछ मे घर वाले ने बताया कि कौन सामान रखा है हमें पता नहीं पुलिस ने बताया कि मौके पर कुछ रूपया, चांदी व सोने के समान  मिला है जबकि घर में गोरख की पत्नी व माता वेईली देवी तथा बच्चे ही मात्र रहते हैं गोरख बाहर में रहकर फर्नीचर का काम करता है 

वेइली देवी ने  तहरीर देकर  नगद सहित लाखों जेवरात चोरी होने का लगाया था आरोप

वेइली देवी ने थाने में तहरीर देकर  नगद सहित लाखों के जेवरात चोरी होना बताया था जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा भी पंजीकृत किया था

थाना प्रभारी रतन पांडे ने बताया कि चोरी किसी बाहरी ने नहीं घर वाले ही कर चोरी का रूप दिया था जहां फॉरेंसिक टीम व पुलिस ने तह तक पहुंच कर मामले का खुलासा किया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...