शनिवार, 14 सितंबर 2024

विद्यालयों पर धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस

   हर हिंदुस्तानी की शान वह पहचान है हिंदी

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के विद्यालयों पर हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया तत्पश्चात हिंदी विषय पर चर्चा की गई रामजी  सहाय पीजी कॉलेज में के सुमित्रा सहाय सभागार , पंडित श्री कृष्ण महिला महाविद्यालय सभागार निवही, प्रत्यूष बिहार विद्यालय रामचक श्वेता कान्वेंट स्कूल खजुआ चौराहा उदय अकादमी आदर्श चौराहा सेंट जेवियर्स मंदिर रोड एलबीआर पब्लिक स्कूल पिड़रा मार्ग पर हिंदी दिवस का आयोजन किया गया

डॉक्टर शरद बर्मा ने हिंदी दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का दिन भारतीय इतिहास का ऐतिहासिक दिन है संविधान सभा में हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था 

पंडित श्री कृष्ण महिला  महा विद्यालय की प्राचार्या मृदुला मिश्रा ने कहा कि हर हिंदुस्तानी की पहचान व शान हिंदी है

प्रत्यूष विद्यालय रामचक के प्रधानाचार्य राणा प्रताप सिंह ने कहा कि हिंदी केवल कामकाज की भाषा न बने बल्कि विज्ञान और कानून की भी भाषा बने हिंदी ना केवल देश की आत्मा को प्रतिविंवित किया है बल्कि एकता को भी सुदृढ़ किया है

  हिंदी भाषा  राष्ट्र की  गौरवशाली भाषा 

श्वेता  कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक डॉ राधेश्याम यादव उदय अकादमी के प्रबंधक दयानंद सिंह सेंट जेवियर्स के प्रबंधक रोशन जायसवाल एलबीआर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मनोज यादव ने हिंदी भाषा को गौरवशाली भाषा बताया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...