शनिवार, 7 सितंबर 2024

मृतक आश्रित को न. पं अध्यक्ष ने दिया लिपिक पद का नियुक्ति पत्र

 1 अगस्त 2023 को ड्यूटी के दौरान हुई थी मौत

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर पंचायत में कार्यरत स्व. राधेश्याम पांडे की मृत्यु के उपरांत मृतक के आश्रित पुत्र शिवम पांडे को रुद्रपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम व अधिकारी अधिकारी नीतीश गौरव द्वारा लिपिक पद का नियुक्ति पत्र  रुद्रपुर नगर पंचायत कार्यालय में दिया गया

मालूम है कि स्वर्गीय राधेश्याम पांडे की मृत्यु 1 अगस्त 2023 को ड्यूटी के दौरान विद्युत स्पर्शघात से हो गया था

अपने जॉइनिंग पर शिवम पांडे ने नगर पंचायत का किया आभार व्यक्त

 नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा लिपिक पद का नियुक्ति पत्र मिलने पर  शिवम पांडे ने अपने जॉइनिंग के दौरान खुशी व्यक्त करते हुए नगर पंचायत का आभार व्यक्त किया जहा कर्मचारियों ने माला पहनकर स्वागत किया

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम अधिशासी अधिकारी नीतीश गौरव नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठेलाल निगम लिपिक विनोद शुक्ला सहित सभासद गण उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...