कहां- लाँगइन की समस्या मे पोर्टल से आख्या समय से नही हो पा रही है अग्रसारित
मनोज रूंगटा
रूद्रपुर देवरिया तहसील समाधान दिवस पर आए मुख्य विकास अधिकारी प्रत्युष पांडे को लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष संकट मोचन चतुर्वेदी ने' जिलाधिकारी देवरिया के नाम एक पत्रक दिया
पत्रक मे कहा कि विरासत हेतू आरसी- 9 पोर्टल में तकनीकी समस्या के कारण हम लेखपाल लोग समय से कार्य नहीं कर पा रहे हैं जिससे पोर्टल में आख्या समय से अग्रसारित नहीं हो पा रही है जिससे मृतक खातेदार के सभी गाटों पर विरासत करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
एक अक्टूबर से लेखपाल विरासत पोर्टल पर नही करेगे काम- संकट मोचन चतुर्वेदी
लेखपाल संघ के जिलाघ्यक्ष संकट मोचन चतुर्वेदी ने कहा विगत कुछ दिनों से ई परवाना भी लेखपाल पोर्टल से जारी हो रहा है जो पूर्व में राजस्व निरीक्षक पोर्टल से जारी होता था जो उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 के प्राविधानों के विपरीत है वर्तमान में सभी ग्रामों की खतौनी अपडेट होकर रियल टाइम खतौनी में परिवर्तित हो चुकी है जिससे अपडेट खतौनी लेखपाल को उपलब्ध नहीं कराया गया जिससे विरासत करने में आवेदक का छूटना स्वभाविक है
उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नहीं किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी संबंधित पटल को होगी

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें