मंगलवार, 17 सितंबर 2024

अनियंत्रित गोवंश लदी वाहन ने पुलिस का बैरियर तोड़ पिकअप में मारा ठोकर

ग्रामीणो ने वाहन सहित दो व्याक्ति को पड़कर किया पुलिस  के हवाले

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया देवरिया गोरखपुर जनपद के एकौना थाना क्षेत्र की रकहट पुल के बॉर्डर पर मंगलवार को एक गोवंश लदी वाहन अनियंत्रित होकर बॉर्डर पर लगे पुलिस के बैरियर को तोड़कर एक पिकअप में ठोकर मार दिया जहां ग्रामीणों ने दो व्यक्तियों को पड़कर वाहन सहित पुलिस को हवाले कर किया वाहन पर लगभग तीन दर्जन से अधिक गौवंश ठुस ठुस कर लदे थे

नहीं थम रहा है गोवंश के तस्करी का धंधा

जानकारी के अनुसार  देवरिया गोरखपुर जनपद को जोड़ने वाला रकहट पुल पर एकौना थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर पुलिस का वैरियर लगा है जहा मंगलवार को गोरखपुर जनपद के तरफ से गौवंश लदा वाहन एकौना थाना क्षेत्र द्वारा बॉर्डर पर लगाया गया बैरियर को अनियंत्रित होकर तोड़ते हुए पास में खड़ी एक पिकअप को ठोकर मारकर दिया जहां ग्रामीणों ने दौड़कर उक्त दोनों व्यक्तियों को पकड़ते हुए पुलिस को सूचना दी जहां मौके पर पहुंचकर पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे मे लेकर गौवंशो को गौशाला भिजवाते हुए पकड़े गए अभियुक्तो  पर पशु क्रुरता गोवध अधिनियम  के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया 

सूत्रों की माने तो गोवंश इतने भी वेतरकीब लदे  थे कि जिसमें कई की मौत हो चुकी थी


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...