बुधवार, 18 सितंबर 2024

मझने नाला के पास पच्चीस वर्षीय युवक का मिला शव

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर के पिड़रा मार्ग पर मझला नाले के आगे काशीपुर के समीप एक 25 वर्षीय युवक का शव मिला जिसकी पहचान सिनोध पासवान पुत्र झिनकाऊ उम्र 25 वर्ष ग्राम जोगिया बुजुर्ग के रूप में हुआ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हिट भिजवाया

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगिया बुजुर्ग निवासी सिनोध पासवान मंगलवार की सुबह रुद्रपुर काम के लिए आया था जहां देर रात तक घर नहीं पहुंचा जहां उसका शव मझना नाला  के आगे काशीपुर के समीप संदिग्ध परिस्थिति में मिला जिसकी सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रतन पांडे ने घर वालों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया

मां ने बताया मंगलवार की सुबह घर से रुद्रपुर काम के लिए निकला था सिनोध

मृतक की मां ने बताया कि वह सुबह मंगलवार को रूद्रपुर के लिए काम पर कहकर  निकला था जहां दोपहर को उसने फोन करके  मीट लाने के लिए कहा तो मैने  विश्वकर्मा पूजा का हवाला देते हुए मना कर दिया 

बताया जाता है कि जहां सिनोध का शव मिला वही कुछ दूर पर उसके पिता मछली मार रहे थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...