शनिवार, 7 सितंबर 2024

पाचॅ शिक्षक समाजवादी शिक्षक रत्न से सम्मानित

रुद्रपुर देवरिया समाजवादी शिक्षक सभा उप्र के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एस पी सिंह पटेल के निर्देश पर पार्टी कार्यालय देवरिया मे  शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे समाजवादी शिक्षक सभा देवरिया द्वारा  शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रामजी सहाय पी जी कालेज के प्राचार्य प्रो.बृजेश कुमार बी.आर.डी. पी.जी कॉलेज देवरिया के प्रो.डॉ विनय कुमार रावत  बी.आर.डी. पी.जी कॉलेज देवरिया ,श्री प्रकाश चंद्र यादव  सेवानिवृत अध्यापक ,जवाहर लाल नेहरू रघुनंदन इंटर कॉलेज देवरिया, मो सब्बीर अंसारी अध्यापक श्री राम इंटर कॉलेज तेलियांकला देवरिया श्री राजू कुमार, अध्यापक कंपोजिट विद्यालय माहीगंज,देवरिया सपा के जिला अध्यक्ष व्यास यादव द्वारा समाजवादी प्रशस्ति पत्र,डायरी, पेन व  समाजवादी शिक्षक सभा  की पत्रिका  प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण से शुरू हुआ  कार्यक्रम प्रभारी एवम प्रदेश सचिव डॉ शरद वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि असली शिक्षा वह है जो केवल किताबी न हो बल्कि वास्तविक जीवन की स्थितियों ,सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास को दूर भगाने वाली हो,स्वाभिमान जगाने वाली तथा विज्ञान आधारित हो

कार्यक्रम मे विमलेश यादव प्रदेश सचिव  ,जिला महासचिव हरीश नंद यादव , उपाध्यक्ष डा  आशुतोष कुमार सिंह , डॉ विमल कुमार  कार्यकारिणी के सदस्य  श्री दद्दन कुशवाहा, अशोक यादव ,अपरबल यादव अवधेश कुशवाहा,बृजलाल यादव आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र मौर्य ,जिलाध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा  ने  किया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...