मनोज रूंगटा
वांछित पशु तस्कर को भेजा जेल कई थाने में है मुकदमा पंजीकृत
रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की रात मझने नाला के पास वाछित पशु तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
मालूम हो कि 1 सितंबर को रुद्रपुर देवरिया मार्ग पर महीगंज स्थित पेट्रोल पंप के पास छः गोवंशीय पशु लदे वाहन को पकड़ा था जिस पर मौके से पशु तस्कर फरार था जहां पुलिस ने उसके विरुद्ध रुद्रपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया था तब से व फरार चल रहा था
बुधवार की रात्रि उप निरीक्षक दिनेश मौर्य अपने हमराही का.अरविंद यादव सत्य प्रकाश विश्वकर्मा के साथ क्षेत्र भ्रमण थे कि मुखबिर की सूचना पर मझने नाला के पास बेलघाट थाना जनपद गोरखपुर के जैती निवासी विकास मिश्रा पुत्र दीप कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया
पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 398/24 धारा 3/5A/ 8 उत्तर प्रदेश गोबध निवारण अधिनियम 1955 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत जेल भेज दिया
वांछित अभियुक्त के ऊपर देवरिया जनपद के थाना मईल थाना बरियारपुर व गोरखपुर के थाना बेलघाट में मुकदमा पंजीकृत है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें