पुलिस पहले पीस कमेटी की वैठक द्वितीय प्रतिमा स्थापित करने वाले आयोजक, तथा अन्य बैठक डी जे मालिकों के साथ प्रतिमा विसर्जन हेतु लगे वाहन मालिक व चालाक तथा मूर्तिकारों के साथ बैठक कर शासन द्वारा जारी गाइडलाइन को कराएंगे अवगत
मनोज रूंगटा
पुलिस ने मूर्ति आयोजको के साथ बैठक कर शासन द्वारा 20 बिंदु पर जारी गाइडलाइन को कराया अवगत
रुद्रपुर देवरिया दीपावली के त्योहार पर लक्ष्मी जी गणेश जी की स्थापित प्रतिमा को लेकर गुरुवार को रुद्रपुर कोतवाली में क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जहां उपस्थित अधिकारियों ने आयोजको की वातो को सुनते हुए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कर त्यौहार को सकुशल मनाने की अपील की
पुलिस ने शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के प्रोफार्मा पर बैठक मे आए आयोजको से कराया हस्ताक्षर
क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने दशहरा के मूर्ति विसर्जन त्यौहार सकुशल सम्पन्न होने को लेकर आयोजको को धन्यवाद देते हुए लक्ष्मी व गणेश जी प्रतिमा का विसर्जन के त्यौहार को सकुशल मनाने की अपील की और कहां की त्योहारों में कान फोडू डीजे न बजाकर कम वॉल्यूम पर बजावे तथा पंडाल के सुरक्षा हेतु जारी गाइडलाइन का पालन करें पुलिस आपकी सुरक्षा व्यवस्था में सदैव तत्पर रहेगी
गाइडलाइन का पालन न करने वाले मूर्ति आयोजको के विरुद्ध होगी कार्रवाई थाना प्रभारी रतन पाण्डे
थाना प्रभारी रतन पांडे ने कहा कि शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन न करने वाले मूर्ति आयोजको के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी
बैठक में थाना प्रभारी रतन पांडे उप निरीक्षक विनोद यादव शिवम तिवारी सहित मूर्ति आयोजक व सभ्रांत व्यक्ति उपस्थित थे


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें