मनोज रूंगटा
पूर्ति विभाग की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई पन्द्रह दिन के अंदर देना होगा जवाब
रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम डाला के कार्डधारको के द्वारा कोटेदार के विरूद्ध जिलाधिकारी से की गई शिकायत के क्रम में पूर्ति विभाग द्वारा की गई जांच के आधार पर दिए गए रिपोर्ट पर ज्वाइन मजिस्ट्रेट/ एसडीएम श्रुति शर्मा ने कोटेदार को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए एक पक्ष के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है
वताते चले कि ग्राम डाला के कोटेदार शम्भु जायसवाल के विरुद्ध ग्राम डाला के निवासी कार्डधारक पूर्व प्रधान वेचन प्रसाद क्षेत्र पं.सदस्य प्रतिनिधि अशोक पाल रामायण यादव ने जिलाधिकारी देवरिया को एक पत्र देकर कोटेदार के विरुद्ध घटतौली राशन काम देने व वितरण मनमानी से करने की शिकायत किया था
जहा मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आलोक कुमार श्रीवास्तव व वरिष्ठ लिपिक सुशील तिवारी व टीम द्वारा कार्ड धारकों की शिकायत पर बयान लिया गया था जिसका रिपोर्ट उन्होंने एसडीएम को प्रेषित किया जिसके आधार पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जांच में पाई गई अनिमियता के क्रम में कोटेदार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक पक्ष के अंदर अंदर स्पष्टीकरण मांगा है
एसडीएम श्रुति शर्मा ने कहां की जांच के आधार पर जांच में अनिमियता पाई गई है जिसके क्रम में कोटेदार को आरोप पत्र जारी कर एक 15 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है जवाब आने के उपरान्त कार्रवाई की जाएगी

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें