बैंक के अधिकारियों ने प्रवासी भारतीय ग्राहको से संवाद कर बैंक के योजनाओं की दी जानकारी
मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया यूनियन बैंक के रुद्रपुर ब्रांच में क्षेत्रीय कार्यालय मऊ ने अपने विशेष अभियान 'प्रवासी हमारा गौरव के तहत एक एन आर आई कस्टमर्स मीट का आयोजन किया।
बैठक मे प्रवासी भारतीय ग्राहकों से संबाद स्थापित कर बैंक की विभिन्न योजनाओं योजना से अवगत कराया
वैक की सेवा आपके जीवन को सरल और सुरक्षित रखता है -शाखा प्रबंधक विवेक कुमार
डिप्टी रीजनल हेड विवेक कुमार ने बैंक की NRI सेवाओं और योजनाओं के लाभों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि यूनियन बैंक हमेशा अपने NRI ग्राहकों की वित्तीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करता है ताकि उनके वित्तीय जीवन को सरल और सुरक्षित बनाया जा सके
पशुपति नाथ चौरसिया, क्षेत्रीय CASA अधिकारी सुनील कुमार चौधरी, डिप्टी ब्रांच हेड, रुद्रपुर ने बैंक की विभिन्न डिपॉजिट योजनाओं, निवेश विकल्पों और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा ग्राहकों से संबाद स्थापित किया जहा उपस्थित NRI ग्राहकों ने बैंक के अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं पर सवाल कर अपने विचार साझा किए।
इस मीट का उद्देश्य केवल ग्राहकों के साथ संवाद स्थापित करना नहीं, बल्कि उन्हें बैंकिंग सेवाओं के अधिक लाभ देने के साथ-साथ उनकीआवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझना भी था

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें