गुरुवार, 26 दिसंबर 2024

एलबीआर पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

खेल में प्रतिभाग किये छात्रों को निदेशक ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया रूद्रपुर पिड़रा मार्ग स्थित एल.बी.आर.पब्लिक स्कूल में चल रहे वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आज समापन हुआ जहा फन फेयर फूड मेला का भी आयोजन हुआ

मोमो, पकौड़ी, चाट, गोलगप्पे , काफ़ी एवं मुरमुरे आदि का वच्चो ने लगाया स्टाल

खेल की समापन के अवसर पर विद्यालय के बालक एवं बालिकाओं द्घारा मोमो, पकौड़ी, चाट, गोलगप्पे , काफ़ी एवं मुरमुरे आदि के स्टाल लगाये थे जिसमे बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था

खेल प्रतियोगिता के समापन दिन कबड्डी रेस लंबी कूद क्रिकेट आदि खेलों में प्रतिभाग किये बच्चों में विद्यालय के निदेशक मनोज यादव द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया

सीनियर वर्ग ने कबड्डी, वॉली बाल,बास्केट बॉल, क्रिकेट एवं फुटबाल मैच में कक्षा 9 का दबदबा रहा कप्तान शुभम यादव, सत्यम यादव एवं सत्यम निषाद को शील्ड प्रदान किया गया।हाइ जंप एवं लॉन्ग जंप में मृत्युञ्जय गुप्ता अनंत पांडे एवं आयुष यादव बालिकाओं के बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिवानी सिंह और स्वीटी गुप्ता को पुरस्कृत किया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...