गुरुवार, 26 दिसंबर 2024

ई-रिक्शा के चलने का नगर पंचायत करेगी रूट निर्धारित

बिना नंबर के ई रिक्शा चलाने वाले पर होगी कार्रवाई .ई.ओ

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर में ई रिक्शा के बढ़ते तादाद को लेकर नगर में हो रही जाम के समस्या के चलते नगर पंचायत ई रिक्शा मालिकों को नंबर प्लेट लगाकर चलने के साथ ई रिक्शा चलने का रूट निर्धारित करेगा

   ज्वांइट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा करेंगी बैठक

 नगर पंचायत रुद्रपुर के अधिशासी अधिकारी नीतेश गौरव ने बताया कि ज्वांइट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा के निर्देश पर रुद्रपुर नगर में लग रहे जाम को देखते हुए गुरुवार को तहसील सभागार में ई-रिक्शा चालक, स्टैंड के कर्मचारी, नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी व प्रशासनिक अधिकारी के साथ बैठक के उपरांत ई रिक्शा वालों का रूट निर्धारित किया जाएगा साथ ही ई रिक्शा की नंबरिंग की जाएगी जिस नंबर के अनुसार निर्धारित रूट पर ई रिक्शा चलेंगे इससे जाम की समस्या में कुछ हद तक निजात पाया जा सकेगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...