रुद्रपुर-देवरिया शासन के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ चलाये जा रहे अभियान में शनिवार को तहसील सभागार में एसडीएम/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा ने नगर पंचायत के साथ ठेले वालों और अन्य व्यवसाईयों के साथ एक मीटिंग की जिसमे ठेले वाले को चिन्हित स्थान पर ठेला लगाने के लिए कहा गया और अनुपालन न करने वाले पर कार्रवाई की बात कही गई
एसडीएम श्रुति शर्मा ने कहा कि शासन के निर्देश पर नगर पंचायत नगर पालिकाओं, महानगरों में अतिक्रमण हटाओ अभियान मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहा है जिसके तहत एक महीना पहले मीटिंग के माध्यम से ठेले वालों को एक चिन्हित जगह दी गई थी लेकिन उसका अनुपालन ठेले वालों द्वारा नहीं किया जा रहा है इसलिए दोबारा यह मीटिंग बुलाई गई है
उन्होने नगर पंचायत को निर्देशित किया कि चिन्हित स्थान मेन मार्केट में रहने वाले ठेले सेमरौना तिराहे के पास तक के ठेले डिग्री कॉलेज के पीछे पश्चिमी बाईपास पर लगाए जायें और बस स्टैंड से खजुआ चौराहे तक के ठेले वाले अपने ठेले और दुकान मिशन स्कूल से नाथ बाबा रोड पर लगाएंगे जायेगे
उन्होने कहा एक महीने तक प्रोबेशन पीरियड रहेगा यदि उसकी इसमें किसी को आपत्ति आएगी तो एक महीने के बाद सुना जाएगा
चिन्हित स्थान पर ठेला लगाकर नगर को स्वच्छ एवं साफ बनाने की न.प. अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल ने की अपील
मीटिंग में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छट्ठेलाल निगम ने भी सभी ठेले भाइयों से अनुरोध किया कि नगर पंचायत द्वारा एक जगह चिन्हित किया गया है कृपया वहां पर अपने ठेलों को समायोजित करें ताकि नगर साफ और स्वच्छ दिखे
वैठक में नायब तहसीलदार अनिल तिवारी शिवेंद्र कौंडिल्य, थाना प्रभारी रतन पांडे ई ओ नितेश गौरव,लल्लन गुप्ता, सभासद सुशील मद्धेशिया, उपेंद्र मास्टर,आदि लोग मौजूद थे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें