शनिवार, 4 जनवरी 2025

रोमांचक क्रिकेट मैच में एक विकेट से गौरी बाजार ने रुद्रपुर को हराकर मारी बाजी

खेल मे मैन ऑफ द मैच गौरी बाजार बने दीपक मद्धेशिया

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के मिशन हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित स्व सत्य केतु चौहान के स्मृति में नाइट दुक्की क्रिकेट डायमंड कप प्रतियोगिता के फाइनल रोमांचक मैच के बीच एक विकेट से गौरी बाजार की टीम ने जीत हासिल की जहां मैन ऑफ द मैच दीपक मद्धेशिया व मैन ऑफ द सीरीज अंकित मणि त्रिपाठी रहे 

मैच में मैन ऑफ मैच दीपक मद्धेशिया गौरी बाजार व मैन ऑफ द सीरीज रुद्रपुर अंकित मणि त्रिपाठी रहे 

मैच के आखिरी दिन खेल का शुभारंभ रुद्रपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि छठ्ठठे लाल निगम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया जहां क्रिकेट खेल गौरी बाजार बनाम रुद्रपुर के बीच हुआ जिसमें टॉस जीतकर रुद्रपुर में बैटिंग किया जहां आठ ओवर के पांच विकेट पर 29 रन बनाए वहीं गौरी बाजार ने रोमांचक मैच के आखरी क्षण में आखिरी विकेट के आखिरी गेंद पर एक रन बनाकर जीत हासिल किया जहां एक रनं से गौरी बाजार विजयी घोषित हुआ 

मुख्य अतिथि  छठठे लाल निगम ने कहा कि खेल में हार जीत नहीं होती है खेल को प्रतिस्पर्धा से खेलना चाहिए ताकि हार के भी जीत हो मुख्य अतिथि द्वारा विजेता उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया गया 

मैच में मैन ऑफ मैच दीपक मद्धेशिया गौरी बाजार व मैन ऑफ द सीरीज रुद्रपुर अंकित मणि त्रिपाठी रहे 

खेल के आयोजक शैलेश पटेल ने मैच में आए सभी अतिथि सहित क्रिकेट प्रेमियों का आभार प्रकट किया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...