रविवार, 5 जनवरी 2025

रुद्रपुर पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रो में चलाया चेकिग अभियान किया नाकाबंदी

 क्षेत्राधिकारी ने कहा सुरक्षा व्यवस्था को सुद्दढ़ के लिए चलाया गया अभियान

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश पर जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नाकाबंदी अभियान चलाया गया जिसको लेकर अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द चौधरी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव के निर्देश पर थाना प्रभारी रतन पांडे व टीम द्वारा रुद्रपुर क्षेत्र के जनपदी बॉर्डर देवरिया जनपद की सीमा

बोहाबार बॉर्डर पर उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सूरजपुर बॉर्डर  झिरुआ पुल इंद्रजीत कुमार नारायणपुर पुल पर उप निरीक्षक रूवाष चौधरी पिड़हनी डाला मार्ग पर निखिल मौर्य बेलकुंडा उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य सुदामा चौराहा धनंजय बिन्द पिड़रा घाट उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार. कोरवा हे. कां. भंवरपाल सिंह बेरिया घाट उप निरीक्षक झिन्ने लाल पासवान सहित नगर के सिमरौना चौराहा आदर्श चौराहा बाईपास तहसील पर नाका का बंदी किया गया

वही एक्शन मोबाइल पर आशीष राय तथा नगर में थाना प्रभारी रतन पांडे नाकाबंदी पर मोर्चा संभाले थे

क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को सुद्दढ़ करने के लिए विशेष चेकिंग और नाकाबंदी अभियान चलाया गया ताकि अपराधिक गतिविधियों की रोक  थाम और सीमा पार से अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण किया जा सके

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...