रविवार, 5 जनवरी 2025

सेमरौना डिग्री कॉलेज व मन्दिर रोड पर नगर पंचायत ने चिन्हित स्थान पर लगवाया ठेला

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर को स्वच्छ एवं साफ सुथरा रखने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान में आज रविवार को नगर पंचायत द्वारा ठेले वालों को चिन्हित स्थान पर चिनांकन कर ठेला लगाया गया

 बताते चले की एस डीएम द्वारा ठेला पटरी व्यवसाईयों की शनिवार को एक मीटिंग कर चिन्हित स्थान पर ठेला लगाने का निर्देश एसडीएम द्वारा नगर पंचायत को दिया गया था

नगर पंचायत द्वारा ठेला के चिह्नित स्थानों पर पहुंचकर एसडीएम ने लिया जायजा

रविवार को नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौन्डिल नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव वरिष्ठ लिपिक विनोद शुक्ला अपने कर्मचारियों के साथ सेमरोना से लगाए डिग्री कॉलेज रोड पर लाल पट्टी की सीमांकन कर ठेला वालों को स्थापित कराया कुछ जगहों पर दुकानदारों ने ठेला लगने की आपत्ति की जहां मौके पर पहुंची एसडीएम श्रुति शर्मा ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखने व जाम की स्थिति खत्म करने के लिए ठेले पटरी वालों को सेमरौना डिग्री कॉलेज रोड व दुग्धेश्वर नाथ मंदिर रोड पर स्थापित कराया जहां दुकानदारों के बीच में लगभग जगह के अनुसार 5 से 6 फीट की जगह छोड़कर ठेला स्थापित करने का निर्देश दिया मंदिर रोड पर लाइट की व्यवस्था न देखकर एसडीएम ने तत्काल नगर पंचायत को पल पर स्ट्रीट लाइट लगाने को निर्देशित किया

उन्होंने कहा कि ऐसा न करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी

इस संबंध में एसडीएम श्रुति शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर नगर को स्वच्छ रखने हेतु अभियान चलाया गया है जो निरंतर जारी रहेगा

चिन्हित स्थान दुग्धेश्वर नाथ मंदिर रोड पर ठेला स्थापित कराती पुलिस प्रशासन

अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव ने बताया कि आज सेमरौना  डिग्री कॉलेज रोड पर लगभग दो दर्जन ठेले वालों को स्थापित कराया गया है शेष  बस स्टेशन व खजुआ वालों को दुग्धेश्वर नाथ मंदिर रोड पर चिन्हांकन कर स्थापित कराया गया

ठेला दुकानदारों ने जताया आक्रोश कहा -हम कहा जाए

ठेला दुकानदारों ने अपनी व्यथा वताते हुए कहां की हम गरीब ठेला वालो के  ऊपर नगर पंचायत सहित पुलिस प्रशासन गाज गिरा रही है इधर नगर पंचायत द्वारा चिन्हित स्थानों पर स्थापित कराया जा रहा है वही वहां के स्थाई दुकानदार अपने दुकान के आगे ठेला लगाने का विरोध कर रहे हैं ऐसे में रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो रहा है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...