सोमवार, 6 जनवरी 2025

एस पी की नई पहल थाना स्तर पर होगा वादी दिवस का आयोजन

 प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को थाना स्तर पर व चतुर्थ रविवार को जनपद स्तर पर वादी दिवस का होगा आयोजन

रुद्रपुर देवरिया पुलिस अधीक्षक  विक्रान्त वीर ने देवरिया जनपद में एक नई पहल की शुरुआत की है जिसमें  आपराधिक घटनाओं (मारपीट, हत्या के प्रयास,चैन स्नैचिंग, चोरी आदि) व महिला सम्बन्धी अपराध(अपहरण, छेड़छाड़, पाक्सो एवं बलात्कार)  के त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को थाना स्तर पर व चतुर्थ रविवार को जनपद स्तर पर वादी दिवस का आयोजन किया जाएगा 

वादी दिवस प्रातः 12.00 बजे से 14.00 बजे तक व पुनः 15.00 बजे से 16.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा

प्रत्येक माह के चतुर्थ रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी/दक्षिणी), देवरिया द्वारा ऐसे मुकदमों के वादियों को पुलिस लाइन में बुलाकर सम्बन्धित विवचकों के साथ समीक्षा की जाएगी, जो 01 वर्ष या उससे ज्यादा की अवधि से लम्बित है 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...