सोमवार, 6 जनवरी 2025

विवाहिता ने फसरी लगाकर की आत्महत्या

गर्भवती मृतका की दस माह पूर्व हुई हुयी थी शादी

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत रूद्रपुर स्थित  मंझरिया की निवासी एक 22 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली लड़की के पिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजवाया

जानकारी के अनुसार सुरौली थाना क्षेत्र के भट् जमुआव निवासी ओम प्रकाश राजभर की पुत्री सुनीता राजभर उम्र 22 वर्ष की शादी अप्रैल 2024 में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत के मंझरिया निवासी रविंद्र राजभर से हुई थी जहां रविवार की रात्री में विवाहिता ने घर के पंखे से फसरी लगाकर आत्म हत्या कर ली घर वालो को आत्म हत्या की जानकारी होते ही लड़की के पिता ओमप्रकाश राजभर को दी जहां ओमप्रकाश ने रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर दी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को लेकर पोस्टमार्टम भेजवाया बताया जाता है कि लड़की एक रोग से ग्रसित थी

थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...